{"_id":"670e234ef58af3901105395b","slug":"ind-vs-aus-rohit-sharma-speaks-on-mohammed-shami-told-whether-bowler-would-be-included-in-australia-tour-2024-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: 'मैं नहीं चाहता कि वो ऑस्ट्रेलिया आए', BGT में नहीं मिलेगी शमी को जगह? रोहित के बयान ने बढ़ाई हलचल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: 'मैं नहीं चाहता कि वो ऑस्ट्रेलिया आए', BGT में नहीं मिलेगी शमी को जगह? रोहित के बयान ने बढ़ाई हलचल
Tue, 15 Oct 2024 01:40 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:40 PM IST
सार
शमी को आखिरी बार पिछले साल वनडे विश्व कप के फाइनल में खेलते देखा गया था। इसके बाद से वह टखने की सर्जरी से उबर रहे हैं।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस साल के अंत में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। भारतीय टीम के इस दौरे को लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बीच हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है कि शमी इस सीरीज में वापसी करेंगे या नहीं? अब रोहित शर्मा ने इसका जवाब दिया है। उन्होंने बताया कि वह नहीं चाहते कि शमी इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया आएं। इसके पीछे उन्होंने कारण भी बताया है।
विज्ञापन
'ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए उन्हें चुनना मुश्किल है'
शमी को आखिरी बार पिछले साल वनडे विश्व कप के फाइनल में खेलते देखा गया था। इसके बाद से वह टखने की सर्जरी से उबर रहे हैं। हिटमैन ने कहा- ईमानदारी से कहूं तो ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए उन्हें चुनना मुश्किल है। उन्हें एक और चोट लगी थी और उनके घुटनों में सूजन आ गई थी। इससे उनकी स्थिति थोड़ी खराब हो गई और उन्हें फिर से शुरुआत करनी पड़ी। वह डॉक्टरों और फिजियो के साथ एनसीए (नेशनल क्रिकेट एकेडमी, बेंगलुरु) में हैं। हम अनफिट शमी को ऑस्ट्रेलिया नहीं ले जाना चाहते। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह 100 प्रतिशत फिट हो जाएं।

टीम में वापसी से पहले शमी को खेलने होंगे अभ्यास मैच
शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 27.71 की शानदार औसत से 229 विकेट लिए हैं। इस दौरान रोहित ने बताया कि एनसीए का स्टाफ शमी की फिटनेस का आकलन करना जारी रखेगा। इस प्रक्रिया के बीच में वह कुछ आंतरिक मैच भी खेल सकते हैं। हिटमैन ने कहा- एक तेज गेंदबाज के लिए यह काफी कठिन है। क्योंकि वह काफी मैचों में नहीं खेले हैं। और फिर अचानक से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना, यह आदर्श नहीं है। हम उसे ठीक होने और 100 प्रतिशत फिट होने के लिए पर्याप्त समय देना चाहते हैं। फिजियो, ट्रेनर, डॉक्टरों ने उसके लिए एक रोडमैप तैयार किया है। उसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने से पहले कुछ अभ्यास मै खेलने हैं।