फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: Rishabh Pant became highest run scorer by visiting wicketkeeper in Australia record perth test

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में ऋषभ पंत ने फिर बचाई भारत की लाज, 37 रनों की पारी खेलकर तोड़ा एलन नॉट का महारिकॉर्ड

Fri, 22 Nov 2024 08:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 22 Nov 2024 08:57 PM IST
सार

पंत ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मेहमान विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के एलन नॉट को पीछे छोड़ दिया। पंत के नाम अब 13 पारियों में 661 रन दर्ज हो गए हैं

विज्ञापन
IND vs AUS: Rishabh Pant became highest run scorer by visiting wicketkeeper in Australia record perth test
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। शुक्रवार से शुरू हुए इस मैच में ऋषभ पंत ने एक बार फिर अपने विस्फोटक प्रदर्शन से भारत की साख बचाई। उन्होंने 37 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। इसी के साथ उन्होंने बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। वह ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मेहमान विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन

IND vs AUS: Rishabh Pant became highest run scorer by visiting wicketkeeper in Australia record perth test
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
पंत ने फिर बचाई भारत की साख
ऑप्टस स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली जैसे दिग्गज जल्दी पवेलियन लौट गए। इस स्थिति में मोर्चा पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे ऋषभ पंत ने संभाला। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को जमकर निशाना बनाया। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और एक छक्का निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs AUS: Rishabh Pant became highest run scorer by visiting wicketkeeper in Australia record perth test
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
पंत ने बनाया महारिकॉर्ड
स्टार खिलाड़ी ने अपनी इस पारी के साथ बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मेहमान विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के एलन नॉट को पीछे छोड़ दिया। पंत के नाम अब 13 पारियों में 661 रन दर्ज हो गए हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर नॉट हैं, जिन्होंने 22 पारियों में 643 रन बनाए। तीसरे पायदान पर जेफ डुजोन हैं। उनके नाम 18 पारियों में 587 रन दर्ज हैं।
विज्ञापन

IND vs AUS: Rishabh Pant became highest run scorer by visiting wicketkeeper in Australia record perth test
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : BCCI
मैच का हाल
पर्थ टेस्ट के पहले दिन भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर हावी दिखे। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 67 रन बना लिए हैं। भारत ने अपनी पहली पारी में 150 रन बनाए थे। इस लिहाज से ऑस्ट्रेलिया अब भी 83 रन पीछे है। भारतीय बल्लेबाजी के फ्लॉप रहने के बाद और 150 रन पर ऑलआउट होने के बाद ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया हावी है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी और भी खराब रही। अभी तक कोई भी कंगारू बल्लेबाज 20 के आंकड़े से ऊपर नहीं जा सका है। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने अब तक चार विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed