{"_id":"6400ae533b33da35a2021898","slug":"ind-vs-aus-is-virat-kohli-golden-era-over-flopped-in-the-third-consecutive-test-against-australia-2023-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: विराट कोहली के स्वर्णिम युग का अंत? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीसरे टेस्ट में हुए फ्लॉप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: विराट कोहली के स्वर्णिम युग का अंत? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीसरे टेस्ट में हुए फ्लॉप
Thu, 02 Mar 2023 08:09 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 02 Mar 2023 08:09 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किंग कोहली का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। उन्होंने कंगारूओं के खिलाफ 23 मैचों की 41 पारियों में सात शतक और पांच अर्धशतक की मदद से 1794 रन बनाए हैं। इसके बावजूद वह इस बार एक-एक रन के लिए जूझते दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे उनके स्वर्णिम युग का अंत होने वाला है।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। अब तक खेले गए तीन मैचों की पांच पारियों में उनके बल्ले से केवल 111 रन ही निकले हैं। विराट के फॉर्म की स्थिति यह है कि मार्च 2022 से टेस्ट में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। उन्होंने पिछला अर्धशतक जनवरी 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। वह बतौर कप्तान उनका आखिरी टेस्ट था। कप्तानी जाने के बाद से विराट के बल्ले से अर्धशतक नहीं निकला है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किंग कोहली का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। उन्होंने कंगारूओं के खिलाफ 23 मैचों की 41 पारियों में सात शतक और पांच अर्धशतक की मदद से 1794 रन बनाए हैं। इसके बावजूद वह इस बार एक-एक रन के लिए जूझते दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे उनके स्वर्णिम युग का अंत होने वाला है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किंग कोहली का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। उन्होंने कंगारूओं के खिलाफ 23 मैचों की 41 पारियों में सात शतक और पांच अर्धशतक की मदद से 1794 रन बनाए हैं। इसके बावजूद वह इस बार एक-एक रन के लिए जूझते दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे उनके स्वर्णिम युग का अंत होने वाला है।
विज्ञापन
Trending Videos
एशिया कप में खत्म हुआ था शतक का इंतजार
विराट कोहली ने पिछले साल एशिया कप के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर तीन साल के इंतजार को खत्म किया था, लेकिन टेस्ट में अभी भी फैंस को उनके शतक का इंतजार है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। उसके बाद से टेस्ट में उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकल पाया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में ऐसा रहा प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीन टेस्ट मैचों में भी उनके बल्ले से मुश्किल से ही रन निकल पाए हैं। नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट में उन्होंने 12 रन और दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट में 44 और 20 रन की पारी खेली थी। उसके बाद इंदौर में खेले जा रहे तीसरे मैच में 13 और 22 रन ही बना सके।

कोहली और पुजारा
- फोटो : सोशल मीडिया
2019 से शतक का इंतजार
विराट कोहली ने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। 2011 से लेकर 2019 तक उन्होंने महज 84 मैचों में 54.97 की औसत से 7202 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 27 शतक निकले थे। नवंबर 2019 के बाद से ही उनकी बल्लेबाजी में गिरावट आने लगी। उसके बाद से अब तक विराट ने टेस्ट में 23 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 25.7 की औसत से 1028 रन ही बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला।

कोहली के रैंकिंग में गिरावट
टेस्ट में लगातार फ्लॉप प्रदर्शन का असर उनकी रैंकिंग पर भी दिख रहा है। मौजूदा समय में कोहली टेस्ट रैंकिंग में टॉप-10 से भी बाहर हो चुके हैं। वह 665 रेटिंग प्वाइंट के साथ 17वें स्थान पर हैं।