{"_id":"6734d51b6d07f4380505e617","slug":"ind-vs-aus-indian-team-want-to-practice-behind-closed-doors-bcci-statement-on-australian-medias-claim-2024-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: बंद दरवाजे के पीछे अभ्यास करना चाहती भारतीय टीम? ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के दावे पर आया BCCI का बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: बंद दरवाजे के पीछे अभ्यास करना चाहती भारतीय टीम? ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के दावे पर आया BCCI का बयान
Wed, 13 Nov 2024 10:06 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 13 Nov 2024 10:06 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में दावा किया गया कि भारतीय टीम बंद दरवाजे के पीछे अभ्यास करना चाहती थी। हालांकि,वाका स्टेडियम पर भारत और भारत ए की टीमों के बीच खेले जाने वाले अभ्यास मैच का लुत्फ उठाने के लिए भारतीय टीम प्रबंधन ने प्रशंसकों को शुक्रवार से रविवार तक देखने की अनुमति देने फैसला किया।
विज्ञापन
अभिषेक नायर और गौतम गंभीर
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच मैचों की टेस्ट सीकीज के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है और जमकर पसीना बहा रही है। बुधवार को भारतीय खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसकी जानकारी दी। अब बीसीसीआई के अभ्यास सत्र से जुड़ा एक नया मामला सुर्खियों में बना हुआ है।
विज्ञापन
दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में दावा किया गया कि भारतीय टीम बंद दरवाजे के पीछे अभ्यास करना चाहती थी। हालांकि,वाका स्टेडियम पर भारत और भारत ए की टीमों के बीच खेले जाने वाले अभ्यास मैच का लुत्फ उठाने के लिए भारतीय टीम प्रबंधन ने प्रशंसकों को शुक्रवार से रविवार तक देखने की अनुमति देने फैसला किया।
बीसीसीआई का यह फैसला ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की उस रिपोर्ट को खारिज करता है जिसमें दावा किया गया है कि भारतीय टीम का अभ्यास सत्र प्रशंसकों के लिए बंद रहेगा। 'द ऑस्ट्रेलियन' अखबार ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि वाका स्टेडियम के नवीनीकरण के काम में लगे निर्माण श्रमिकों के दल को उनकी कंपनी के सीईओ द्वारा भारतीय टीम के नेट सत्र के दौरान फोटो खींचने या ड्रोन के इस्तेमाल के लिए मना किया गया है। अखबार के मुताबिक, "भारत अपने अभ्यास सत्र को गुप्त रखना चाह रहा है। इसका खुलासा वाका के नवीनीकरण में शामिल श्रमिकों को जारी एक ईमेल के लीक होने से हुआ है।"

इस रिपोर्ट के मुताबिक, "नई सुविधा का निर्माण कर रहे 'एडीसीओ कंस्ट्रक्शन' के एडम सॉजियर द्वारा भेजी गयी ई-मेल के अनुसार भारतीय टीम के अभ्यास सत्र को देखने से प्रशंसकों को रोक दिया गया है। इसके साथ परिसर में काम करने वालों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे भी टीम के अभ्यास सत्र की ओर ताका-झांकी नहीं करें।"
अखबार ने ईमेल का हवाला देते हुए लिखा, "अगले सप्ताह से पर्थ स्टेडियम में शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला की तैयारी के लिए भारत और भारत ए की टीमें मंगलवार 12 नवंबर से 17 नवंबर तक वाका मैदान पर अभ्यास कर रही हैं। श्रमिकों को जारी ईमेल में कहा गया कि प्रशिक्षण सत्रों के दौरान कृपया कोई भी तस्वीर या वीडियो न लें या कोई ड्रोन न उड़ाएं। इन सत्रों को बैठकर देखने से भी बचे।"
इस अखबार ने आगे कहा, "इस ईमेल में भारत बनाम भारत ए मैच का भी संदर्भ दिया गया है जो शुक्रवार से रविवार तक निर्धारित किया गया था, लेकिन तब से इसे रद्द कर दिया गया है क्योंकि भारतीय टीम मुख्य पिच अभ्यास को प्राथमिकता दे रही है।"

इस बारे में हालांकि जब बीसीसीआई के लोगों से पूछा गया तो उन्होंने इस तरह की आधिकारिक सूचना भेजने से साफ इनकार कर दिया। बीसीसीआई अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, "भारत या भारत ए की टीम से किसी ने ऐसी कोई मांग नहीं की है। किसी ने आधिकारिक क्षमता में बंद दरवाजे के पीछे नेट सत्र की मांग नहीं की है। अभ्यास सत्र सभी के लिए खुला है। भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई मीडिया जब तक चाहें देख और कवर कर सकते हैं। अभी तक ऐसी कोई रोक नहीं है।"
भारत ए की टीम पर्थ पहुंच गई है और वे 'इंट्रा-स्क्वॉड' मैच का हिस्सा होंगे। सूत्र ने कहा, "जाहिर तौर पर यह तीन दिवसीय आधिकारिक प्रथम श्रेणी मैच नहीं होगा जहां अगर कोई बल्लेबाज पहले ओवर में आउट हो जाता है, तो उसे फिर से बल्लेबाजी का मौका नहीं मिलता। यह मैच सिमुलेशन ( मैच जैसी स्थिति) होगा जहां किसी भी संख्या में बल्लेबाज बल्लेबाजी कर सकते हैं।"