फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: Dube and Bumrah’s Unbeaten Record Broken After India Loss to Australia in 2nd T20

IND vs AUS: शिवम दुबे और बुमराह की अपराजित लय टूटी, ऑस्ट्रेलिया से हार के साथ खत्म हुआ इनका विजय क्रम

Fri, 31 Oct 2025 11:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 31 Oct 2025 11:37 PM IST
सार

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे लंबी अपराजित लय की बात करें तो शिवम दुबे 37 मैचों तक अपराजित रहे थे, जो अब तक का सबसे लंबा रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
IND vs AUS: Dube and Bumrah’s Unbeaten Record Broken After India Loss to Australia in 2nd T20
शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में कंगारुओं ने भारत को चार विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। पहला टी20 बारिश के कारण रद्द हुआ था। भारत द्वारा दिए गए 126 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस हार के साथ ही भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लंबे समय से चले आ रहे अपराजित रिकॉर्ड का सिलसिला भी थम गया।

विज्ञापन

टी20 इतिहास में सबसे लंबी अपराजित लय

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे लंबी अपराजित लय की बात करें तो शिवम दुबे 37 मैचों तक अपराजित रहे थे, जो अब तक का सबसे लंबा रिकॉर्ड है। उनके बाद पैस्कल मुरुंगी (27 मैच), जसप्रीत बुमराह (24 मैच), मनीष पांडे (20 मैच) और मोहम्मद शहजाद (19 मैच) का नाम आता है। दुबे का पिछला हार वाला मैच दिसंबर 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में था, जबकि बुमराह आखिरी बार अक्तूबर 2021 में न्यूजीलैंड से दुबई में हारे थे।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे लंबी अपराजित लय

खिलाड़ी अपराजित मैचों की संख्या अवधि
शिवम दुबे 37 2019–2025
पैस्कल मुरुंगी 27 2022–2024*
जसप्रीत बुमराह 24 2021–2025
मनीष पांडे 20 2018–2020*
मोहम्मद शहजाद 19 2016–2021
दुबे की पिछली हार दिसंबर 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में हुई थी, जबकि बुमराह आखिरी बार अक्टूबर 2021 में न्यूजीलैंड से दुबई में हारे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की पारी: अभिषेक शर्मा की दमदार शुरुआत

भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों पर 68 रन बनाए। उनके अलावा केवल हर्षित राणा (35 रन) ही थोड़ी देर टिक सके। बाकी बल्लेबाज बुरी तरह विफल रहे, जिनमें से चार खिलाड़ी खाता तक नहीं खोल सके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने तीन विकेट झटके, जबकि नाथन एलिस और जेवियर बार्टलेट को दो-दो विकेट मिले।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की पारी: मार्श और हेड की आक्रामक शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान मिचेल मार्श (46) और ट्रेविस हेड (28) ने पहले विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की कोशिश की, लेकिन मैच ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में ही गया। बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लगातार दो गेंदों पर दो विकेट झटके, पर हैट्रिक से चूक गए। स्टोइनिस ने नाबाद छह रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। भारत की ओर से बुमराह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए।

रिकॉर्ड तो टूटा, लेकिन प्रदर्शन शानदार रहा

हालांकि हार के साथ दुबे और बुमराह की अपराजित लय खत्म हुई, लेकिन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन पिछले कुछ वर्षों में बेहतरीन रहा है। उन्होंने लगातार भारतीय टीम के लिए योगदान दिया और टी20 प्रारूप में भारत की सफलता में अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed