Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
IND vs AUS: Captain Virat Kohli on the threshold of creating history in Australia, many big records will be on target
{"_id":"5fb8e92e4c36f647ec075b42","slug":"ind-vs-aus-captain-virat-kohli-on-the-threshold-of-creating-history-in-australia-many-big-records-will-be-on-target","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने की दहलीज पर कप्तान कोहली, निशाने पर होंगे कई बड़े रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने की दहलीज पर कप्तान कोहली, निशाने पर होंगे कई बड़े रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 23 Nov 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली द्विपक्षीय सीरीज टीम इंडिया के नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण है। वहीं कप्तान विराट कोहली के लिए भी ये सीरीज खास बन सकती है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट के पास इस बार ऑस्ट्रेलिया में कई रिकॉर्ड और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम करने का मौका होगा।
2 of 4
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
विराट ने ऑस्ट्रेलिया में अभी तक कुल नौ शतकीय पारी खेली है, इसमें छह शतक उन्होंने टेस्ट और तीन वनडे में लगाए हैं। उन्हें इस बार यहां तीन टी-20, तीन वनडे और एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट खेलना है। ऐसे में अगर वे वनडे या टी-20 में एक शतक लगा लेते हैं तो वे ऑस्ट्रेलिया में उन्हीं के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में मिलाकर सर्वाधिक शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
3 of 4
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
फिलहाल विराट इस वक्त इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जैक हॉब्स के साथ नौ शतकों की बराबरी पर हैं। हालांकि हॉब्स ने सारे शतक टेस्ट में लगाए थे। इसके अलावा विराट अगर दिन-रात्रि टेस्ट में शतक लगाते हैं तो वे ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। कोहली इस वक्त सचिन के साथ बराबरी पर हैं, दोनों ने ही छह-छह टेस्ट शतक लगाए हैं।
तकनीकी तौर पर विराट ने ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर 11 शतक लगाए हैं लेकिन इसमें दो शतक उन्होंने 2015 के विश्व कप में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
कोहली के पास सचिन के एक और रिकॉर्ड को ध्वस्त करने का मौका होगा। 32 वर्षीय विराट के पास वनडे में सबसे तेज 12000 रन पूरे कर सचिन को पीछे छोड़ने का मौका है। विराट ने अभी तक 239 पारियों में 11867 रन बनाए हैं और उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए तीन वनडे मैचों में 133 रनों की दरकार होगी। जबकि सचिन ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए 300 से अधिक पारियां खेली थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।