फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Ashwin completed 100 wickets against Australia dismissed Steve Smith twice in his career on duck

IND vs AUS: अश्विन का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विकेटों का 'शतक', स्टीव स्मिथ के खिलाफ हासिल की अनोखी उपलब्धि

Fri, 17 Feb 2023 08:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 17 Feb 2023 08:16 PM IST
सार

नागपुर टेस्ट में आठ विकेट लेने वाले अश्विन ने दिल्ली में पहली पारी में तीन विकेट लिए। इस सीरीज में उनके तीन पारियों में 11 विकेट हो गए हैं। दूसरे टेस्ट के दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विकेटों का शतक भी पूरा कर लिया।

विज्ञापन
IND vs AUS Ashwin completed 100 wickets against Australia dismissed Steve Smith twice in his career on duck
स्टीव स्मिथ और रविचंद्रन अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का शानदार फॉर्म जारी है। उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे मैच में भी अपना दबदबा कायम रखा। नागपुर टेस्ट में आठ विकेट लेने वाले अश्विन ने दिल्ली में पहली पारी में तीन विकेट लिए। इस सीरीज में उनके तीन पारियों में 11 विकेट हो गए हैं। दूसरे टेस्ट के दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विकेटों का शतक भी पूरा कर लिया।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में अश्विन के 100 विकेट पूरे हो गए हैं। वह इस आंकड़े को छूने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने ऐसा किया था। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट में कुंबले सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 20 टेस्ट में 111 विकेट लिए थे। अश्विन के 20 टेस्ट में ही 100 विकेट पूरे हुए हैं। इस मामले में तीसरे स्थान पर हरभजन सिंह और ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन हैं। दोनों के नाम 95-95 विकेट हैं। लियोन के पास हरभजन को पीछे छोड़ने का मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाबुशेन के बाद लिया स्मिथ का विकेट
दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कंगारू टीम पहली पारी में 263 रनों पर सिमट गई। अश्विन ने टेस्ट में दुनिया के दो शीर्ष बल्लेबाज मार्नश लाबुशेन (18) और स्टीव स्मिथ (0) को पवेलियन भेजा। लाबुशेन पहले और स्मिथ दूसरे स्थान पर हैं। इनदोनों के अलावा अश्विन ने विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी (0) को भी पवेलियन भेजा।
विज्ञापन

स्मिथ को दो बार शून्य पर किया आउट
स्मिथ अपने टेस्ट करियर में नौवीं बार शून्य पर आउट हुए हैं। 2020 से पांचवीं बार वह खाता खोले बगैर पवेलियन लौटे हैं। दूसरी बार उन्हें अश्विन ने शून्य पर आउट किया है। भारत के दिग्गज स्पिनर अश्विन पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने स्मिथ को दो बार शून्य पर आउट किया हो।

स्मिथ को शून्य पर आउट करने वाले गेंदबाज
गेंदबाज देश साल जगह
क्रिस ट्रेमलेट इंग्लैंड 2013 ब्रिस्बेन
डेल स्टेन दक्षिण अफ्रीका 2014 पोर्ट एलिजाबेथ
जुल्फिकार बाबर पाकिस्तान 2014 अबू धाबी
केशव महाराज दक्षिण अफ्रीका 2016 पर्थ
रविचंद्रन अश्विन भारत 2020 मेलबर्न
ओली रॉबिंसन इंग्लैंड 2020 होबार्ट
प्रभात जयसूर्या श्रीलंका 2022 गॉल
जेसन होल्डर वेस्टइंडीज 2022 एडिलेड
रविचंद्रन अश्विन भारत 2023 दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed