फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 2nd Test: Team India Hotel Changed, Virat Kohli Not Staying With Team Ahead Of Delhi Test: Reports

IND vs AUS: दिल्ली में G20 समिट और शादी के सीजन की वजह से टीम इंडिया का होटल बदला, कोहली परिवार के साथ रुके

Thu, 16 Feb 2023 04:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 16 Feb 2023 04:12 PM IST
सार

सीरीज का दूसरा टेस्ट 17 से 21 फरवरी तक दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। दिसंबर 2017 के बाद दिल्ली में यह पहला टेस्ट खेला जाएगा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में भारत के पास 1-0 की बढ़त है। नागपुर में पहला टेस्ट भारत ने पारी और 132 रन से जीता था।

विज्ञापन
IND vs AUS 2nd Test: Team India Hotel Changed, Virat Kohli Not Staying With Team Ahead Of Delhi Test: Reports
भारतीय टीम दिल्ली में प्रैक्टिस सेशन के दौरान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच से पहले टीम इंडिया को रहने में थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दरअसल, जी20 शिखर सम्मेलन और शादी के सीजन की वजह से सभी फाइव स्टार होटल में भारी भीड़ है। फाइव स्टार होटल्स के कमरे बुक हैं।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके परिणामस्वरूप टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले अचानक दिल्ली में अपने होटल को बदल दिया है। सीरीज का दूसरा टेस्ट 17 से 21 फरवरी तक दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। दिसंबर 2017 के बाद दिल्ली में यह पहला टेस्ट खेला जाएगा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में भारत के पास 1-0 की बढ़त है। नागपुर में पहला टेस्ट भारत ने पारी और 132 रन से जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम आमतौर पर दिल्ली के ताज पैलेस या आईटीसी मौर्या में ठहरती है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक इस बार वे कड़कड़डूमा के होटल लीला में ठहरे हैं। सूत्र ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया- इस बार टीम एक अलग होटल में रुकी है जो दिल्ली के दूसरे हिस्से में है। यह होटल कड़कड़डूमा में है क्योंकि हमें आईटीसी मौर्य या ताज में रहने का मौका नहीं मिला। यह शादी के सीजन और जी20 समिट के कारण हुआ है।

THE LEELA AMBIENCE CONVENTION HOTEL, DELHI (New Delhi) - Hotel Reviews,  Photos, Rate Comparison - Tripadvisor
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली टीम के साथ नहीं रह रहे हैं। कोहली के परिवार के सदस्य दिल्ली में रहते हैं। ऐसे में उन्होंने गुरुग्राम में अपने घर पर अपने परिवार के साथ कुछ अच्छा समय बिताने का फैसला किया। वह वहीं से अरुण जेटली स्टेडियम अप-डाउन कर रहे हैं। कोहली बुधवार को अपने गुरुग्राम वाले घर से अकेले ड्राइव करते हुए स्टेडियम पहुंचे थे। उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसकों की भीड़ स्टेडियम के बाहर जमा हो गई। कोहली के कार की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। उनके कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर हैं। कोहली जिस कार से स्टेडियम पहुंचे थे वह पोर्श ब्रांड की पैनामेरा टर्बो (Porsche Panamera Turbo) थी।

विराट के कार की खासियत
इस कार की एक्स शो-रूम कीमत 2.21 करोड़ रुपये है। अपनी रफ्तार के लिए यह जानी जाती है। पैनामेरा टर्बो 3.1 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इस कार की टॉप 315 किलोमीटर प्रति घंटा है। कोहली की इस कार को उनके भाई विकास कोहली ने 2020 में खरीदी थी। दिल्ली में कोहली का प्रदर्शन भी अगर इस बार धमाकेदार रहा तो प्रशंसकों को काफी खुशी होगी।

बात करें नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट की तो भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 400 रन बनाए थे। कोहली ने बल्ले से संघर्ष किया था और 26 गेंदों पर सिर्फ 12 रन बनाए थे। दूसरी पारी में 200 रनों से अधिक की बढ़त हासिल करने के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को एक सत्र में 91 रनों पर आउट कर टेस्ट पारी और 132 रनों से जीत लिया। रवींद्र जडेजा सात विकेट लेने और 70 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

ऑस्ट्रेलिया टीम: पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मैट कुह्नमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ , स्टीव स्मिथ (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, मिचेल स्वेपसन और डेविड वॉर्नर।

भारतीय टीम (पहले दो टेस्ट के लिए): रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत, ईशान किशन, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और सूर्यकुमार यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed