फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 2nd Test spinner Matthew Kuhnemann included in Australia team Mitchell Swepson out

IND vs AUS: नागपुर में हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में खलबली, इस स्पिनर का हुआ चयन, मिचेल स्वीपसन हुए बाहर

Sun, 12 Feb 2023 02:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 12 Feb 2023 02:54 PM IST
सार

नागपुर में ऑस्ट्रेलिया की टीम तीन दिन में ही हार गई। वह भारतीय स्पिनरों का सामना नहीं कर सकी। दूसरी पारी में तो एक सेशन भी नहीं खेल पाई। ऑस्ट्रेलिया को सीरीज के अगले तीन टेस्ट में भी टर्निंग ट्रैक मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
IND vs AUS 2nd Test spinner Matthew Kuhnemann included in Australia team Mitchell Swepson out
मैथ्यू कुहनेमान - फोटो : Cricket Australia

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ नागपुर में पहले टेस्ट में मिली हार के बाद परेशान है। चोटों से जूझ रही कंगारू टीम ने एक नए बाएं हाथ के स्पिनर को बुलाया है। मैथ्यू कुहनेमान जल्द ही टीम से जुड़ेंगे। वहीं, लेग स्पिनर मिचेल स्वीपसन टीम से बाहर हो गए। वह पिता बनने वाले हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 17 फरवरी से खेला जाएगा।
विज्ञापन

नागपुर में ऑस्ट्रेलिया की टीम तीन दिन में ही हार गई। वह भारतीय स्पिनरों का सामना नहीं कर सकी। दूसरी पारी में तो एक सेशन भी नहीं खेल पाई। ऑस्ट्रेलिया को सीरीज के अगले तीन टेस्ट में भी टर्निंग ट्रैक मिलने की उम्मीद है। ऐसे में उसने बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुहनेमान को टीम में जोड़ने का फैसला किया है। वह ऑस्ट्रेलिया के चार वनडे खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने छह विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुहनेमान का रिकॉर्ड
मैथ्यू कुहनेमान के प्रथम श्रेणी करियर को देखें तो उन्होंने 13 मैचों में 35 विकेट लिए हैं। 26 साल का यह स्पिन गेंदबाज क्विंसलैंड की ओर से खेलता है। बिग बैश में वह ब्रिस्बेन हीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम में पहले से ही बाएं हाथ के स्पिनर एश्टन एगर हैं। एगर अनुभवी भी हैं, लेकिन उनका हालिया फॉर्म खराब रहा है। इस कारण ऑस्ट्रेलिया को कुहनेमान को बुलाना पड़ा है।
विज्ञापन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने क्या कहा?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने बयान में कहा, ''स्वीपसन को पहले टेस्ट में खेलने का मौका नहीं मिला था। अब वह गर्भवती मंगेतर जेस के साथ वापस ब्रिसबेन लौटेंगे। बाएं हाथ के स्पिनर एश्टन एगर को भी नागपुर में नहीं चुना गया था। कुहनेमान जल्द ही दिल्ली पहुंच जाएंगे। वह दूसरे टेस्ट में नाथन लियोन और टॉड मर्फी के साथ खेल सकते हैं।''

हेजलवुड का दिल्ली में खेलना मुश्किल
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने नागपुर टेस्ट में हार के बाद कहा था कि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का दिल्ली में खेलना मुश्किल है। वह दूसरे टेस्ट से भी बाहर रह सकते हैं। मिचेल स्टार्क और कैमरन ग्रीन को मैच से ठीक पहले ही फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed