{"_id":"63f0c1d68638688ef008c711","slug":"ind-vs-aus-2nd-test-day-2-match-report-and-scorecard-update-axar-and-ashwin-century-partnership-lyon-fifer-2023-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: अश्विन-अक्षर ने बल्ले से बचाई भारत की लाज, ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत, लियोन ने बनाया खास रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: अश्विन-अक्षर ने बल्ले से बचाई भारत की लाज, ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत, लियोन ने बनाया खास रिकॉर्ड
Sat, 18 Feb 2023 06:16 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:16 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली में खेला जा रहा है। इस मैच में दो दिन का खेल हो चुका है और पहला मुकाबला पारी से हारने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मैच में बेहतर स्थिति में है। ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत से 62 रन आगे है और उसके नौ विकेट बचे हुए हैं। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी करनी है और इसके बाद टीम इंडिया को चौथी पारी में लक्ष्य का पीछा करना होगा। अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम 200 रन से ज्यादा का लक्ष्य देती है तो टीम इंडिया के लिए इसे हासिल करना मुश्किल हो सकता है।दो दिन का खेल खत्म होने के बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 61/1 है। ट्रेविस हेड 39 और मार्नस लाबुशेन 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 12 ओवर में 61 रन बनाए हैं। ऐसे में साफ है कि कंगारू टीम तेजी से रन बनाकर भारत के सामने बड़ा लक्ष्य रखना चाहती है।
मैच में अब तक क्या हुआ?
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी शुरुआत की। वॉर्नर और ख्वाजा ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। वॉर्नर 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद लाबुशेन और स्टीव स्मिथ लगातार गेंदों पर अश्विन का शिकार बने। लाबुशेन ने 18 रन बनाए और स्मिथ पहली गेंद पर ही खाता खोले बिना आउट हो गए। ट्रेविस हेड भी 12 रन बनाकर शमी का दूसरा शिकार बने। इसके बाद ही उस्मान ख्वाजा भी 81 रन बनाकर जडेजा का शिकार बने। राहुल ने शानदार कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भेजा।
छठे नंबर पर आए पीटर हैंड्सकॉम्ब ने एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की। वह 72 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान पैट कमिंस ने 33 रन बनाए और हैंड्सकॉम्ब के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। वहीं, नाथन लियोन 10 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट मोहम्मद शमी ने लिए। वहीं, जडेजा और अश्विन को तीन-तीन विकेट मिले। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 100 विकेट और जडेजा ने टेस्ट में 250 विकेट भी पूरे किए। भारत ने पहले दिन के अंत में संभलकर बल्लेबाजी की और बिना विकेट गंवाए 21 रन बनाए।

विकेट का जश्न मनाते मोहम्मद शमी
- फोटो :
सोशल मीडिया
दूसरे दिन नाथन लियोन ने किया कमाल
मैच के दूसरे दिन पहले सत्र में नाथन लियोन ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने पहले लोकेश राहुल (17) और रोहित शर्मा (32) को आउट किया। 53 रन के स्कोर पर भारत के दोनों ओपनर आउट हो गए। इसके बाद पुजारा अपने 100वें टेस्ट में खाता भी नहीं खोल पाए। श्रेयस अय्यर भी चार रन बनाकर लियोन का शिकार बने। लंच तक लियोन ने भारत को चार झटके दे दिए थे। अंत में विराट और जडेजा ने पारी को संभाला, लेकिन लंच के बाद जडेजा भी 26 रन बनाकर मर्फी की गेंद पर आउट हो गए। वहीं, कुह्नमन ने विराट कोहली को अपना पहला शिकार बनाया। कोहली ने 44 रन की पारी खेली। विकेटकीपर भरत छह रन बनाकर आउट हुए।
लियोन ने बनाया रिकॉर्ड
नाथन लियोन ने इस पारी में पांच विकेट लिए। वहीं, मर्फी और कुह्नमैन को दो-दो विकेट मिले। कमिंस ने एक विकेट लिया। इस मैच में लियोन ने भारत के खिलाफ अपने 100 विकेट भी पूरे कर लिए और अश्विन के खास रिकॉर्ड की बराबरी की, जो अश्विन ने इसी मैच में पहले दिन हासिल किया था। लियोन किसी एक देश के खिलाफ 100 विकेट लेने वाले तीसरे स्पिन गेंदबाज हैं। उनसे पहले अश्विन और कुंबले ने उनके ही देश के खिलाफ 100 से ज्यादा विकेट लिए हैं।

अश्विन-अक्षर ने बचाई लाज
एक समय भारतीय टीम 139 रन पर सात विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। इसके बाद अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने आठवें विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी कर भारत को मैच में वापस ला दिया। अश्विन 37 रन बनाकर कमिंस का शिकार बने। कमिंस ने नई गेंद से उन्हें आउट किया। इसके बाद कमिंस ने ही मर्फी की गेंद पर शानदार कैच पकड़कर अक्षर को भी 74 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। इस मैच में शमी बल्ले से कोई कमाल नहीं कर सके और भारतीय पारी 262 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर एक रन की बढ़त मिली।