फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs Aus 1st Test BGT 2024-25 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India vs Australia

IND vs Aus Live Streaming: भारतीय समयानुसार इतने बजे शुरू होगा पहला मैच, जानें कब और कहां देख सकेंगे मुकाबला

Thu, 21 Nov 2024 02:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 21 Nov 2024 02:23 PM IST
सार

India vs Australia Test 2024-25 Live Streaming Telecast Channel : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस बहुप्रतिक्षित टेस्ट सीरीज का इंतजार दोनों टीमों के प्रशंसकों को रहता है। 2018 से पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया में कभी टेस्ट सीरीज नहीं जीती थी, लेकिन पिछले दो दौरों पर वह कंगारू टीम पर हावी रही है।

विज्ञापन
IND vs Aus 1st Test BGT 2024-25 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India vs Australia
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। भारतीय टीम की नजरें ऑस्ट्रेलिया में लगातार तीसरी टेस्ट सीरीज जीतने पर लगी होंगी, जबकि पैट कमिंस की अगुआई वाली कंगारू टीम भी पलटवार के लिए तैयार होगी। भारत ने 2018-19 और 2020-21 दौरों पर ऑस्ट्रेलिया को हराया था। 
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस बहुप्रतिक्षित टेस्ट सीरीज का इंतजार दोनों टीमों के प्रशंसकों को रहता है। 2018 से पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया में कभी टेस्ट सीरीज नहीं जीती थी, लेकिन पिछले दो दौरों पर वह कंगारू टीम पर हावी रही है। नियमित भारतीय कप्तान रोहित शर्मा शुरुआती मैच के लिए भले ही उपलब्ध नहीं होंगे, लेकिन वह सीरीज के शेष चार मैचों में टीम की कमान संभालेंगे। भारत को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। भारत का मनोबल इससे जरूर गिरा होगा, लेकिन वह अतीत में किए गए प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर इस सीरीज में उतरेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिहाज से अहम है दौरा
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारत के लिए रिकॉर्ड तीसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में प्रवेश लगभग तय लग रहा था, लेकिन अब मंजिल काफी दूर नजर आ रही है। भारत को इसके लिए ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में 4-0 से हराना होगा। भारतीय खिलाड़ियों को भी पता है कि यह इतना आसान नहीं होने वाला है इसलिए वे इस सीरीज में अपनी पूरी ताकत के साथ उतरेंगे। 
विज्ञापन

कोच गंभीर के लिए बड़ी चुनौती
न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर मिली करारी हार के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर सबसे ज्यादा निशाने पर आए थे और उनके लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। विराट कोहली और रोहित के साथ ही गंभीर के लिए यह सीरीज काफी मायने रखती है क्योंकि एक और हार उनके लिए आगे का सफर काफी मुश्किल बना सकती है। 

आइए जानते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच कब से खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच शुक्रवार यानी 22 नवंबर से खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच पर्थ के पर्थ स्टेडियम पर खेला जाएगा। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच कब शुरू होगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:50 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी सुबह 7:20 बजे होगा। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच को ऑनलाइन डिज्नी हॉटस्टार एप (Disney+ Hostar) पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed