फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AFG: Rahmanullah Gurbaz hits fastest century against India in first odi dharmshala

IND vs AFG: भारत के खिलाफ रहमानुल्लाह गुरबाज का तूफानी शतक, सबसे तेज वनडे सैकड़ा लगाने वाले अफगानी बल्लेबाज

Sat, 13 Jun 2026 09:22 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 13 Jun 2026 09:22 PM IST
सार

अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में महज 48 गेंदों में शतक जड़कर अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज वनडे शतक का रिकॉर्ड बना दिया। गुरबाज का यह वनडे करियर का नौवां शतक है और भारत के खिलाफ लगाया गया दूसरा सबसे तेज वनडे शतक भी बन गया है।

विज्ञापन
IND vs AFG: Rahmanullah Gurbaz hits fastest century against India in first odi dharmshala
रहमानुल्लाह गुरबाज - फोटो : PTI-AI

विस्तार

अफगानिस्तान के युवा सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) स्टेडियम, धर्मशाला में खेले जा रहे मैच में गुरबाज ने महज 48 गेंदों में शतक पूरा कर अफगानिस्तान के लिए वनडे क्रिकेट का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

IND vs AFG: Rahmanullah Gurbaz hits fastest century against India in first odi dharmshala
रहमानुल्लाह गुरबाज - फोटो : PTI
गुरबाज का नौवां वनडे शतक
यह गुरबाज के वनडे करियर का नौवां शतक है। इसके साथ ही उन्होंने मोहम्मद शहजाद और करीम सादिक का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। शहजाद ने वर्ष 2010 में स्कॉटलैंड के खिलाफ और करीम सादिक ने 2012 में नीदरलैंड्स के खिलाफ 72-72 गेंदों में शतक जड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs AFG: Rahmanullah Gurbaz hits fastest century against India in first odi dharmshala
रहमानुल्लाह गुरबाज - फोटो : PTI
भारत के खिलाफ दूसरा सबसे तेज वनडे शतक
गुरबाज का यह शतक भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में लगाया गया दूसरा सबसे तेज शतक भी बन गया है। इस सूची में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 2005 में कानपुर में भारत के खिलाफ केवल 45 गेंदों में शतक बनाया था।

भारत के खिलाफ सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज
  • शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) - 45 गेंद, 2005
  • रहमानुल्लाह गुरबाज (अफगानिस्तान) - 48 गेंद, 2026
  • जेम्स फॉकनर (ऑस्ट्रेलिया) - 57 गेंद, 2013
  • एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) - 57 गेंद, 2015
  • माइकल ब्रेसवेल (न्यूजीलैंड) - 57 गेंद, 2023
विज्ञापन

IND vs AFG: Rahmanullah Gurbaz hits fastest century against India in first odi dharmshala
रहमानुल्लाह गुरबाज - फोटो : PTI
अफगानिस्तान के सबसे सफल वनडे शतकवीर
गुरबाज अब अफगानिस्तान के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम अब 9 वनडे शतक दर्ज हैं। इस सूची में इब्राहिम जादरान और मोहम्मद शहजाद 6-6 शतकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

अफगानिस्तान के लिए दूसरा सबसे तेज वनडे अर्धशतक
इस मुकाबले में गुरबाज ने केवल 25 गेंदों में अर्धशतक भी पूरा किया। यह अफगानिस्तान की ओर से वनडे क्रिकेट में लगाया गया दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है।

अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज वनडे अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
  • मोहम्मद नबी - 24 गेंद (श्रीलंका के खिलाफ, 2023)
  • रहमानुल्लाह गुरबाज - 25 गेंद (भारत के खिलाफ, 2026)
  • मुजीब उर रहमान - 26 गेंद (पाकिस्तान के खिलाफ, 2023)
  • राशिद खान - 27 गेंद (आयरलैंड के खिलाफ, 2021)
  • मोहम्मद नबी और शफीकुल्लाह शिनवारी - 28 गेंद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed