फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND U19 vs NEP U19 Asia Cup Highlights: India vs Nepal u19 Match Today Scorecard Ball by Ball Updates

IND vs NEP U19: अंडर-19 एशिया कप में भारत की जबरदस्त वापसी, नेपाल को 10 विकेट से हराया, लिंबानी की घातक बॉलिंग

Tue, 12 Dec 2023 02:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 12 Dec 2023 02:19 PM IST
सार

U19 IND vs NEP Asia Cup 2023 : भारतीय टीम का यह तीसरा मैच रहा। पाकिस्तान के खिलाफ पिछला मुकाबला भारत आठ विकेट से हार गया था। अब टीम इंडिया ने नेपाल को हराकर जीत की लय में वापसी की है। इससे पहले भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को भी हराया था।

विज्ञापन
IND U19 vs NEP U19 Asia Cup Highlights: India vs Nepal u19 Match Today Scorecard Ball by Ball Updates
मैच जीतने के बाद भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुबई में चल रहे अंडर-19 एशिया कप में आज भारत का मुकाबला नेपाल से हुआ। भारतीय गेंदबाजों ने नेपाल की टीम को 22.1 ओवर में 52 रन पर समेट दिया था। टीम इंडिया की ओर से राज लिंबानी ने सबसे ज्यादा सात विकेट झटके। जवाब में भारत ने 7.1 ओवर में बिना विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए आदर्श सिंह ने 13 गेंद में 13 रन और अर्शिन कुलकर्णी ने 30 गेंद में 43 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने एक चौका और पांच छक्के लगाए।
विज्ञापन


भारतीय टीम का यह तीसरा मैच था। पिछले दो में से उसे एक में जीत और एक में हार मिली। पाकिस्तान के खिलाफ पिछला मुकाबला भारत आठ विकेट से हार गया था। इस हार के बाद एक बार फिर टीम ने जीत की लय में वापसी की है। पाकिस्तान से पहले भारत ने अफगानिस्तान को हराया था।
विज्ञापन


नेपाल की पारी के हाइलाइट्स
  • भारतीय कप्तान उदय सहारन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।
  • दीपक बोहरा को लिंबानी ने अवनीश के हाथों कैच कराया। वह एक रन बना सके।
  • दूसरा विकेट उत्तम मगर के रूप में गिरा। वह खाता खोले बिना लिंबानी की गेंद पर बोल्ड हुए।
  • अर्जुन कुमाल सात रन बनाकर आराध्य शुक्ला के शिकार बने। वहीं, शुक्ला ने फिर गुलशन झा को भी अपना शिकार बनाया।
  • लिंबानी ने घातक गेंदबाजी जारी रखते हुए दीपक डुमरे (0) और दीपक बोहरा (7) को आउट किया।
  • दीपेश कंडेल को अर्शिण कुलकर्णी ने दास के हाथों कैच कराया। वह चार रन बना सके।
  • इसके बाद फिर से लिंबानी का जलवा देखने को मिला और उन्होंने सुभाष भंडारी और हेमंत धामी को आउट कर नेपाल की पारी को 52 रन पर समेट दिया।
  • भारत की ओर से लिंबानी के अलावा आराध्य शुक्ला ने दो विकेट लिए, जबकि अर्शिण कुलकर्णी को एक विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, उदय सहारन (कप्तान), सचिन दास, प्रियांशू मोलिया, मुशीर खान, अरावेली अवनीश, सौमी पांडे, मुरुगन अभिषेक, आराध्य शुक्ला, राज लिंबानी।

नेपाल: दीपक बोहरा, अर्जुन कुमल, उत्तम मगर, देव खनल (कप्तान), गुलशन झा, दीपक डुमरे, दीपक बोहरा, दीपेश कंडेल, सुभाष भंडारी, आकाश चंद, हेमंत धामी।

भारत के पिछले दो मैच
भारत ने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान अंडर-19 टीम को हराया था। भारतीय गेंदबाज आक्रामक थे और उन्होंने अफगानिस्तान को महज 173 रन पर समेट दिया और भारतीय टीम ने सात विकेट रहते स्कोर हासिल कर लिया। भारत के लिए अर्शिन कुलकर्णी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 रन बनाए और तीन विकेट लिए।

वहीं, दूसरे मैच में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने नौ विकेट खोकर 259 रन बनाए थे। भारत के लिए तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। सबसे ज्यादा 62 रन आदर्श सिंह ने बनाए।

उदय सहारन ने 60 और सचिन दास ने 58 रन का योगदान दिया। जवाब में पाकिस्तान ने 47 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अजान अवैस ने 105 रन और कप्तान साद बेग ने 68 रन की नाबाद पारी खेली। शमैल हुसैन आठ रन और शाजेब खान 63 रन बनाकर आउट हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed