{"_id":"5d6c25618ebc3e01767f39a3","slug":"ind-a-vs-sa-a-wriddhiman-saha-and-shubman-gill-to-share-captaincy-in-unofficial-test-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ए के लिए एक-एक टेस्ट मैच में कप्तानी करेंगे गिल और साहा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत ए के लिए एक-एक टेस्ट मैच में कप्तानी करेंगे गिल और साहा
Mon, 02 Sep 2019 01:39 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 02 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
ऋधिमान साहा
- फोटो : BCCI
प्रतिभाशाली बल्लेबाज शुभमन गिल और अनुभवी विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ नौ सितंबर से शुरू होने वाली दो अनौपचारिक टेस्ट (चार दिवसीय) मैचों की सीरीज में भारत ए की कप्तानी साझा करेंगे। गिल दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में भारत ए टीम का हिस्सा हैं, जबकि साहा वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही भारतीय टीम में हैं। साहा को हालांकि अंतिम 11 में जगह नहीं मिली। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में नौ सितंबर से, जबकि दूसरा मैच मैसूर में 17 सितंबर से होगा।
विज्ञापन
पहले टेस्ट की टीम : शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, अनमोलप्रीत सिंह, रिकी भुई, अंकित बावने, केएस भरत, के गौतम, शाहबाज नदीम, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, विजय शंकर। दूसरे टेस्ट की टीम : प्रियांक पांचाल, अभिमन्यु ईश्वर, गिल, अनमोलप्रीत, करुण नायर, ऋद्धिमान साहा (कप्तान), गौतम, कुलदीप यादव, नदीम, विजय शंकर, शिवम, उमेश यादव, सिराज, आवेश खान।
विज्ञापन