फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Imran Tahir alleges spectator abuse him while Wanderers odi

VIDEO: इमरान ताहिर पर हुई नस्लीय टिप्पणी, गुस्से से लाल होकर दर्शकों से भिड़े

Tue, 13 Feb 2018 08:43 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Feb 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
Imran Tahir alleges spectator abuse him while Wanderers odi
इमरान ताहिर - फोटो : File
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहानसबर्ग में खेला गया चौथा वन-डे मेजबान टीम बेशक जीतने में कामयाब रही, लेकिन उसके एक अहम खिलाड़ी इमरान ताहिर के लिए यह मैच उतना शानदार नहीं रहा, जितना की पूरी टीम के लिए रहा। दरअसल उस मैच के दौरान इमरान ताहिर पर एक दर्शक ने नस्लीय टिप्पणी की। इस लेग स्पिनर पर अज्ञात दर्शक द्वारा नस्लीय शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। 
विज्ञापन


ताहिर ने इस बात की शिकायत मैच के दौरान वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों से की। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ कर स्टेडियम के बाहर कर दिया। विवाद की गंभीरता को भांपते हुए दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने भी अपनी ओर से बयान जारी करते हुए कहा है कि चौथे वनडे मैच के दौरान इमरान ताहिर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने नस्लीय और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। 
विज्ञापन


अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने कहा, जांच में पाया गया कि ताहिर और उस अज्ञात व्यक्ति के बीच किसी तरह की हाथापाई नहीं हुई। उस व्यक्ति का किसी और के साथ भी किसी तरह का विवाद नहीं हुआ। उसे हिरासत में लेकर अब उस पर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कब घटी थी यह घटना

Imran Tahir alleges spectator abuse him while Wanderers odi
इमरान ताहिर - फोटो : File
दक्षिण अफ्रीकी टीम मैनेजर मोहम्मद मूसाजी ने कहा कि इमरान ताहिर इस मैच में नहीं खेल रहे थे और 12वें खिलाड़ी के तौर पर बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे। इस दौरान उन पर एक दर्शक ने मौखिक और नस्लीय टिप्पणी की। उसके बाद ताहिर ने इसकी शिकायत ड्रेसिंग रूम के पास खड़े सुरक्षाकर्मी से इस बात की शिकायत की। 
 

पहले भी नस्लीय टिप्पणी के शिकार हो चुके हैं ताहिर

Imran Tahir alleges spectator abuse him while Wanderers odi
इमरान ताहिर - फोटो : File
इमरान ताहिर इससे पहले भी नस्लीय टिप्पणी का शिकार हो चुके हैं। 2015 में आयरलैंड और द. अफ्रीका के बीच खेले जा रहे मुकाबले में उन पर नस्लीय टिप्पणी हुई थी। 

आईसीसी ने बना रखे हैं कड़े नियम

Imran Tahir alleges spectator abuse him while Wanderers odi
आईसीसी - फोटो : File
आईसीसी के नस्लीय-रोधी आचार संहिता के अनुसार जो भी दर्शक ऐसे मामले में शामिल होते है, उन्हें स्टेडियम से बाहर खदेड़ दिया जाता है। साथ ही, ऐसे प्रशंसकों पर प्रतिबंध के अलावा आपराधिक मुकदमा भी चलाया जा सकता है।

देखिए घटना का वीडियो- 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article