{"_id":"5dd2220b8ebc3e54c851eff1","slug":"hyderabad-cricketer-virendra-naik-died-at-dressing-room-during-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंपायर के फैसले से नाखुश क्रिकेटर की मौत, आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में आया हार्ट अटैक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंपायर के फैसले से नाखुश क्रिकेटर की मौत, आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में आया हार्ट अटैक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 18 Nov 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Cricket death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऐसा पहली बार नहीं है कि क्रिकेट के मैदान पर दिल का दौरा पड़ने से किसी क्रिकेटर की मौत हुई हो, लेकिन हैदराबाद में इस क्रिकेटर के साथ जो हुआ वह वाकई चौंकाने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को एक वन-डे लीग मैच के दौरान 41 साल के बल्लेबाज वीरेंद्र नाइक की मौत हो गई।
2 of 4
वीरेंद्र नाइक
- फोटो : ट्विटर
वीरेंद्र हैदराबाद में मारडपल्ली स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ी थे और उन्होंने रविवार को शानदार अर्धशतक भी ठोका था, लेकिन आउट होने के बाद वो पवेलियन लौटे और वहां उनकी मौत हो गई। अंग्रेजी अखबार डेक्कन क्रॉनिकल की माने तो वीरेंद्र नाइक को दिल का दौरा पड़ा था।
3 of 4
वीरेंद्र नाइक
- फोटो : ट्विटर
रिपोर्ट के मुताबिक वीरेंद्र नाइक ने रविवार को हुए मुकाबले में 66 रन की बेहतरीन पारी खेली थी, लेकिन अंपायर के एक गलत फैसले की वजह से वह आउट हो गए। वीरेंद्र जैसे ही पवेलियन पहुंचे उनका सिर दीवार से टकराया और वो नीचे गिर गए, इसके बाद उनके साथी खिलाड़ी उन्हें कार में अस्पताल में ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वीरेंद्र नाइक
- फोटो : ट्विटर
वीरेंद्र ने सिकंदराबाद के यशोदा अस्पताल में आखिरी सांस ली। वीरेंद्र के भाई अविनाश ने पुलिस को बताया कि वह छाती के रोग की दवाई खा रहे थे। जल्द ही पोस्टमार्टम के बाद वीरेंद्र का अंतिम संस्कार उनके गांव महाराष्ट्र के सावंतवाड़ी में किया जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।