हार के बाद श्रीलंका की हो रही आलोचना, डिसिल्वा ने दी ट्रोल को अनदेखा करने की सलाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में लचर प्रदर्शन के लिए श्रीलंका टीम को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है जिसके बाद क्रिकेट बोर्ड ने तीसरे और अंतिम टेस्ट से पूर्व प्रेरक सत्र का आयोजन किया। इस दौरान श्रीलंका के टीम मेंटर अरविंद डिसिल्वा ने प्रेरक सत्र के दौरान कहा कि श्रीलंका के क्रिकेटरों को सोशल मीडिया पर मौजूद बाहरी तत्वों के कारण मनोबल नहीं गिराना चाहिए और अपने खेल पर आगे बढ़ना चाहिए।
श्रीलंका क्रिकेट के बयान में पूर्व कप्तान डिसिल्वा ने कहा, ‘‘युवा खिलाड़ियों को बाहरी तत्वों के कारण अपना हौसला नहीं खोना चाहिए जो सोशल मीडिया और गपशप वाली साइटों के जरिये उनका मनोबल गिराने की कोशिश कर रहे हैं। ’’ प्रशंसकों ने हाल के लचर प्रदर्शन के बाद श्रीलंका टीम का काफी मजाक बनाया जिसमें एक पोस्ट में तो यह तक लिखा गया कि असल में श्रीलंका ने दूसरा टेस्ट जीता क्योंकि उन्होंने भारत की एक की तुलना में दो पारियां खेली।
सरकार में मंत्री हर्षा डिसिल्वा ने भारतीय कप्तान के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते मजाक उड़ाते हुए लिखा ‘‘विराट कोहली #इंडिया क्रिकेट से कहा कि वह अगले टेस्ट में # श्रीलंका पर नरमी बरते। 600 काफी अनुचित है।’’