फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   If AB de Villiers is willing to comeback he will be at the T20 World Cup says coach Mark Boucher

कोच बाउचर के संपर्क में हैं एबी डीविलियर्स, टी-20 वर्ल्ड कप में कर सकते हैं वापसी

Mon, 17 Feb 2020 10:34 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 17 Feb 2020 10:34 AM IST
सार

  • एबी डीविलियर्स दक्षिण अफ्रीका के सफलतम खिलाड़ी रहे हैं
  • साल 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया था संन्यास
  • सबसे तेज अर्धशतक, शतक और 150 रन का विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में बनाए हैं 20000 से अधिक रन

विज्ञापन
If AB de Villiers is willing to comeback he will be at the T20 World Cup says coach Mark Boucher
डीविलियर्स-बाउचर - फोटो : ट्विटर

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका की टीम पिछले एक साल से लगातार अपने कमजोर प्रदर्शन की वजह से क्रिकेट प्रेमियों को निराश कर रही है। साल 2019 में इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप और उसके बाद के कई और दौरे में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण टीम से कई स्टार क्रिकेटरों का साथ छूट जाना रहा है, इसमें भी टीम को सबसे ज्यादा नुकसान दिग्गज एबी डीविलियर्स के अचानक से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के फैसले की वजह से हुआ।

विज्ञापन

टी-20 वर्ल्ड कप में कर सकते हैं वापसी

हालांकि दक्षिण अफ्रीकी टीम के प्रबंधन में उच्चस्तर पर बड़े बदलाव और पूर्व क्रिकेटरों द्वारा टीम के साथ जुड़ने के बाद से डीविलियर्स की फिर से वापसी की अटकलें तेज हैं। टीम के कोच मार्क बाउचर ने एबी के वापसी के संकेत दिए हैं। बाउचर के मुताबिक एबी इस साल टी-20 वर्ल्ड कप में टीम में वापसी कर सकते हैं।

बाउचर ने कहा कि वो लगातार एबी के संपर्क में हैं और उनसे बात कर रहे हैं। इंग्लैंड के हाथों घरेलू सीरीज में हार के बाद बाउचर ने कहा कि वे वर्ल्ड कप में अपनी बेस्ट टीम भेजने के लिए प्रयासरत हैं और इस कड़ी में वे अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को टीम के साथ जोड़ना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संपर्क में हैं डीविलियर्स

कोच ने कहा कि डीविलियर्स अगर फॉर्म में हैं और वे टी-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। इसमें किसी भी तरह के घमंड की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि हम टूर्नामेंट जीतना चाहते हैं और उसके लिए अपने स्टार खिलाड़ियों को टीम से जोड़ने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ले चुके हैं संन्यास

बता दें कि एबी डीविलियर्स ने काम के बोझ और परिवार के साथ अधिक समय बिताने के कारण साल 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed