{"_id":"6527a687025f45d26905d8f8","slug":"icc-world-cup-2023-points-table-update-today-all-teams-ranking-points-win-loss-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ODI WC 2023 Points Table: अंक तालिका में पाकिस्तान से आगे निकला भारत, न्यूजीलैंड शीर्ष पर; जानें हर टीम का हाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ODI WC 2023 Points Table: अंक तालिका में पाकिस्तान से आगे निकला भारत, न्यूजीलैंड शीर्ष पर; जानें हर टीम का हाल
Thu, 12 Oct 2023 01:25 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 12 Oct 2023 01:25 PM IST
सार
वनडे विश्व कप 2023 की अंक तालिका में भारत दूसरे स्थान पर है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम शीर्ष पर बनी हुई। पाकिस्तान तीसरे स्थान पर हैं। इन तीनों देशों के अलावा दक्षिण अफ्रीका भी अब तक कोई मैच नही हारा है और चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन
वनडे विश्व कप 2023 की अंक तालिका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वनडे विश्व कप 2023 में नौ मैच हो चुके हैं। सभी टीमों ने कम से कम एक मैच खेल लिया है। मेजबान भारत सहित आठ टीमें दो मैच खेल चुकी हैं। फिलहाल अंक तालिका में न्यूजीलैंड की टीम शीर्ष पर बनी हुई है। कीवी टीम अपने नियमित कप्तान केन विलियम्सन और अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी के बिना खेल रही है, लेकिन शुरुआती दोनों मुकाबलों में बड़ी जीत हासिल की है। मेजबान भारत ने अपने दोनों मैच जीते हैं और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान तीसरे और दक्षिण अफ्रीका चौथे स्थान पर है। ये चारों टीमें अब तक कोई मैच नहीं हारी हैं।
न्यूजीलैंड, भारत और पाकिस्तान के पास चार-चार अंक हैं। तीनों टीमों ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड और नीदरलैंड को हराया। वहीं, भारत ने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को मात दी। पाकिस्तान की टीम नीदरलैंड के बाद श्रीलंका को भी हराने में सफल रही है।
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने अब तक एक ही मैच खेला है। अफ्रीकी टीम को श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत मिली थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड और बांग्लादेश ऐसी टीमें हैं, जो दो मैच खेली हैं। इनमें से एक जीता है और एक में उन्हें हार मिली है। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड से हारने के बाद बांग्लादेश को हराया। वहीं, बांग्लादेश को पहले मैच में अफगानिस्तान पर जीत मिली, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ 137 रन से हार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
श्रीलंका, नीदरलैंड और अफगानिस्तान अंक तालिका में आखिरी तीन स्थान पर हैं। तीनों टीमें कम से कम दो मैच खेल चुकी हैं और अब तक कोई मुकाबला नहीं जीत पाई हैं। हालांकि, यह टूर्नामेंट का शुरुआती चरण है और अंक तालिका में काफी बदलाव होने तय हैं, लेकिन यहां से भारत, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाना अन्य टीमों की तुलना में ज्यादा आसान होगा।

| टीमें | मैच | जीते | हारे | अंक | नेट रन रेट |
|---|---|---|---|---|---|
| न्यूजीलैंड | 2 | 2 | 0 | 4 | +1.958 |
| भारत | 2 | 2 | 0 | 4 | +1.500 |
| पाकिस्तान | 2 | 2 | 0 | 4 | +0.927 |
| दक्षिण अफ्रीका | 1 | 1 | 0 | 2 | +2.040 |
| इंग्लैंड | 2 | 1 | 1 | 2 | +0.553 |
| बांग्लादेश | 2 | 1 | 1 | 2 | -0.653 |
| ऑस्ट्रेलिया | 1 | 0 | 1 | 0 | -0.883 |
| श्रीलंका | 2 | 0 | 2 | 0 | -1.161 |
| नीदरलैंड | 2 | 0 | 2 | 0 | -1.800 |
| अफगानिस्तान | 2 | 0 | 2 | 0 | -1.907 |