फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC World Cup 2023 Points Table Update Today All Teams Ranking Points Win Loss

ODI WC 2023 Points Table: अंक तालिका में पाकिस्तान से आगे निकला भारत, न्यूजीलैंड शीर्ष पर; जानें हर टीम का हाल

Thu, 12 Oct 2023 01:25 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 12 Oct 2023 01:25 PM IST
सार

वनडे विश्व कप 2023 की अंक तालिका में भारत दूसरे स्थान पर है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम शीर्ष पर बनी हुई। पाकिस्तान तीसरे स्थान पर हैं। इन तीनों देशों के अलावा दक्षिण अफ्रीका भी अब तक कोई मैच नही हारा है और चौथे स्थान पर है।
 

विज्ञापन
ICC World Cup 2023 Points Table Update Today All Teams Ranking Points Win Loss
वनडे विश्व कप 2023 की अंक तालिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 में नौ मैच हो चुके हैं। सभी टीमों ने कम से कम एक मैच खेल लिया है। मेजबान भारत सहित आठ टीमें दो मैच खेल चुकी हैं। फिलहाल अंक तालिका में न्यूजीलैंड की टीम शीर्ष पर बनी हुई है। कीवी टीम अपने नियमित कप्तान केन विलियम्सन और अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी के बिना खेल रही है, लेकिन शुरुआती दोनों मुकाबलों में बड़ी जीत हासिल की है। मेजबान भारत ने अपने दोनों मैच जीते हैं और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान तीसरे और दक्षिण अफ्रीका चौथे स्थान पर है। ये चारों टीमें अब तक कोई मैच नहीं हारी हैं। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड, भारत और पाकिस्तान के पास चार-चार अंक हैं। तीनों टीमों ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड और नीदरलैंड को हराया। वहीं, भारत ने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को मात दी। पाकिस्तान की टीम नीदरलैंड के बाद श्रीलंका को भी हराने में सफल रही है।
विज्ञापन

 
वनडे विश्व कप 2023 अंक तालिका
टीमें मैच जीते हारे अंक नेट रन रेट
न्यूजीलैंड 2 2 0 4 +1.958
भारत 2 2 0 4 +1.500
पाकिस्तान 2 2 0 4 +0.927
दक्षिण अफ्रीका 1 1 0 2 +2.040
इंग्लैंड 2 1 1 2 +0.553
बांग्लादेश 2 1 1 2 -0.653
ऑस्ट्रेलिया 1 0 1 0 -0.883
श्रीलंका 2 0 2 0 -1.161
नीदरलैंड 2 0 2 0 -1.800
अफगानिस्तान 2 0 2 0 -1.907

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने अब तक एक ही मैच खेला है। अफ्रीकी टीम को श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत मिली थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड और बांग्लादेश ऐसी टीमें हैं, जो दो मैच खेली हैं। इनमें से एक जीता है और एक में उन्हें हार मिली है। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड से हारने के बाद बांग्लादेश को हराया। वहीं, बांग्लादेश को पहले मैच में अफगानिस्तान पर जीत मिली, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ 137 रन से हार झेलनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका, नीदरलैंड और अफगानिस्तान अंक तालिका में आखिरी तीन स्थान पर हैं। तीनों टीमें कम से कम दो मैच खेल चुकी हैं और अब तक कोई मुकाबला नहीं जीत पाई हैं। हालांकि, यह टूर्नामेंट का शुरुआती चरण है और अंक तालिका में काफी बदलाव होने तय हैं, लेकिन यहां से भारत, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाना अन्य टीमों की तुलना में ज्यादा आसान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed