फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC World Cup 2023 Points Table Update Today After Australia vs Pakistan ODI Match News in Hindi

WC: अंक तालिका में बड़ा उलटफेर, लगातार दो जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम की जबरदस्त छलांग, पाकिस्तान को हुआ नुकसान

Sat, 21 Oct 2023 10:29 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 21 Oct 2023 10:29 AM IST
सार

World Cup Points Table 2023 : विश्व कप 2023 के 18वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रन से हरा दिया। इसके साथ ही कंगारू टीम ने टूर्नामेंट में दूसरी जीत हासिल की। इस विश्व कप में यह पाकिस्तान की लगातार दूसरी हार रही।

विज्ञापन
ICC World Cup 2023 Points Table Update Today After Australia vs Pakistan ODI Match News in Hindi
अंक तालिका का मौजूदा हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व कप 2023 में सभी टीमें का चौथा मैच खत्म होने पर है। आज के डबल हेडर के बाद पांचवें राउंड की शुरुआत हो जाएगी, जब सभी टीमें लीग स्टेज में अपना-अपना पांचवां मैच खेलेगी। इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 18 मैच खेले गए हैं और कुछ बड़े उलटफेर भी देखने को मिले हैं। नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर बड़े उलटफेर किए। वहीं, शुरुआती दो मैच हारने के बाद अंक तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गई ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार दो मैच जीते और अब टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को पाकिस्तान को 62 रन से हरा दिया। इससे अंक तालिका में भारी फेरबदल हुआ है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन


पहले जानें पिछले छह मैचों में क्या हुआ?
तारीख मैच नतीजा जगह
15 अक्तूबर अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रन से हराया दिल्ली
16 अक्तूबर ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया लखनऊ
17 अक्तूबर नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हराया धर्मशाला
18 अक्तूबर न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 रन से हराया चेन्नई
19 अक्तूबर भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया पुणे
20 अक्तूबर ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रन से हराया बंगलूरू

अब जानें ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच में क्या हुआ?
विश्व कप 2023 के 18वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रन से हरा दिया। इसके साथ ही कंगारू टीम ने टूर्नामेंट में दूसरी जीत हासिल की। इस विश्व कप में यह पाकिस्तान की लगातार दूसरी हार रही। इससे पहले भारत के खिलाफ भी पाकिस्तान को हार झेलनी पड़ी थी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड वॉर्नर के 163 और मिशेल मार्श के 121 रनों की बदौलत 367 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने पांच और हारिस रऊफ ने तीन विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया को 400 रन तक पहुंचने से रोका। वहीं, पाकिस्तान के लिए इमाम उल हक ने 70 और अब्दुल्लाह शफीक के 64 रन की पारी खेल अच्छी शुरुआत की, लेकिन इसके बाद कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जैम्पा ने चार, पैट कमिंस और मार्कस स्टोइनिस ने दो-दो विकेट लिए। पाकिस्तान की टीम 45.3 ओवर में 205 रन पर सिमट गई और मैच 62 रन से हार गई। मैच रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

वनडे विश्व कप 2023 अंक तालिका
टीमें मैच जीते हारे अंक नेट रन रेट
न्यूजीलैंड 4 4 0 8 +1.923
भारत 4 4 0 8 +1.659
दक्षिण अफ्रीका 3 2 1 4 +1.385
ऑस्ट्रेलिया 4 2 2 4 -0.193
पाकिस्तान 4 2 2 4 -0.456
इंग्लैंड 3 1 2 2 -0.084
बांग्लादेश 4 1 3 2 -0.784
नीदरलैंड 3 1 2 2 -0.993
अफगानिस्तान 4 1 3 2 -1.250
श्रीलंका 3 0 3 0 -1.532

 
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड की टीम शीर्ष पर, भारत दूसरे नंबर पर
टॉम लाथम की न्यूजीलैंड टीम लगातार चार मैचों में चार जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। कीवी टीम ने अपने पहले मैच में इंग्लैंड को नौ विकेट, दूसरे मैच में नीदरलैंड को 99 रन और तीसरे मैच में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया था। फिर अफगानिस्तान को हराकर जीत का चौका लगाया। इसके बाद दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा की टीम इंडिया है। उसने अभी तक चार में से चारों मुकाबले जीते हैं। पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से, दूसरे मैच में अफगानिस्तान को आठ विकेट से और तीसरे मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था। पुणे में चौथे मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को शिकस्त दी। न्यूजीलैंड और भारत दोनों के फिलहाल चार मैचों में आठ अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट में टीम इंडिया कीवियों से पीछे है। कीवी टीम का नेट रन रेट +1.923 है, जबकि भारत का नेट रन रेट +1.659 है। भारत और न्यूजीलैंड ही दो ऐसी टीमें हैं, जिन्हें अब तक हार का सामना नहीं करना पड़ा है। हालांकि, 22 अक्तूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला में मुकाबला खेला जाना है और जो टीम यह मैच जीतेगी, अंक तालिका में शीर्ष पर रहेगी।

विश्व कप के अगले पांच मैच इस प्रकार हैं
तारीख मैच जगह
22 अक्तूबर भारत vs न्यूजीलैंड धर्मशाला
23 अक्तूबर पाकिस्तान vs अफगानिस्तान चेन्नई
24 अक्तूबर दक्षिण अफ्रीका vs बांग्लादेश मुंबई
25 अक्तूबर ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड दिल्ली
26 अक्तूबर इंग्लैंड vs श्रीलंका बंगलूरू
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की टॉप फोर में एंट्री, पाकिस्तान पांचवें नंबर पर
नीदरलैंड के खिलाफ मैच से पहले तक दक्षिण अफ्रीका ने दो शानदार जीत हासिल की थी और एक में तो 400+ का स्कोर बनाया था। हालांकि, नीदरलैंड के खिलाफ अफ्रीकी टीम चोक कर गई और हार का सामना करना पड़ा। तीन मैचों में दो जीत और एक हार का साथ चार अंक लेकर अफ्रीकी टीम तीसरे स्थान पर है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले श्रीलंका को हराकर नौवें से छठे स्थान पर छलांग लगाई थी। इसके बाद पाकिस्तान को हराकर टीम छठे स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गई। उसका नेट रन रेट पाकिस्तान से भी बेहतर हो गया है। दोनों टीमों ने चार-चार मैच खेले हैं और दो जीत, दो हार के साथ दोनों के पास आठ अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट -0.193  और पाकिस्तान का -0.456 है। इंग्लैंड की टीम तीन में से एक जीत और दो हार के साथ दो अंक लेकर छठे स्थान पर है, जबकि बांग्लादेश के चार में दो अंक हैं। उसने एक मैच जीता है और तीन में हार मिली है। नीदरलैंड तीन में से एक जीत और दो हार के साथ आठवें और अफगानिस्तान चार में से एक जीत और तीन हार के साथ नौवें स्थान पर है। श्रीलंका का अब तक खाता नहीं खुला है। तीन मैचों में तीन हार के साथ श्रीलंकाई टीम अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed