फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC women's T20 world cup Match preview and prediction of India vs Australia

Women's T20 World Cup: पहले मैच में चार बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से मिलेगी भारत को चुनौती

Fri, 21 Feb 2020 02:34 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 21 Feb 2020 02:34 AM IST
विज्ञापन
ICC women's T20 world cup Match preview and prediction of India vs Australia
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

महिला विश्व कप के लिए बिगुल बज चुका है। पहली बार ऑस्ट्रेलिया में हो रहे विश्व कप का आयोजन 21 फरवरी से 8 मार्च तक होगा। सातवें संस्करण में गत चैंपियन और दुनिया की नंबर एक टीम को भारत, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होगा। ऑस्ट्रेलिया चार बार खिताब जीत चुकी है जबकि भारतीय टीम को पहले खिताब का इंतजार है। भारतीय टीम तीन बार सेमीफाइनल तक पहुंची है।

विज्ञापन

हरमन की टीम रचेगी इतिहास

स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर भारतीय टीम की कमान संभालेंगी। पिछली बार 2018 में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी। ऑस्ट्रेलिया के बाद भारतीय टीम की बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा गहराई है। टीम में कप्तान हरमन के अलावा स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज के अलावा 16 साल की युवा प्रतिभाशाली शेफाली वर्मा शामिल हैं। 16 साल की ऋचा घोष, वेदा कृष्णमूर्ति और विकेटकीपर तानिया भाटिया भी अच्छी बल्लेबाजी करती हैं। शीर्ष क्रम चल गया तो किसी भी गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा सकता है।  स्पिनर दीप्ति शर्मा, राधा यादव, पूनम यादव और राजेश्वरी गायकवाड़ के अलावा मीडियम पेसर शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी और पूजा वस्त्रकर गेंदबाजी आक्रमण का दायित्व रहेगा। हालांकि पूजा को मांसपेशियों में खिंचाव से उबरना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

झूलन-मिताली की खल सकती है कमी

भारतीय टीम को तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी और अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज की कमी खल सकती है। मिताली ने पिछले साल टी-20 प्रारूप से संन्यास ले लिया है जबकि झूलन 2018 से इसमें खेली नहीं हैं।

विज्ञापन

मध्यक्रम की होगी आजमाइश

भारतीय टीम के मध्यक्रम को जरूरत पड़ने पर कसौटी पर खरा उतरना होगा। हाल में त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के फाइनल में हमने अंतिम सात विकेट 29 रन के अंदर गंवा दिए थे और 11 रन से मुकाबला हार गए थे जबकि शीर्ष क्रम में स्मृति मंधाना ने 37 गेंदों पर 66 रन की पारी खेली थी।  

भारत की 6 खिलाड़ी टॉप 10 में

पिछले साल हमने दक्षिण अफ्रीका को 3-1 से और वेस्टइंडीज को 5-0 से हराया था। भारत की छह खिलाड़ी बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज और गेंदबाज दीप्ति शर्मा, पूनम यादव और राधा यादव शीर्ष दस में शामिल हैं।
 

पहली बार होगा फ्रंटफुट नोबॉल तकनीक का इस्तेमाल

महिला टी-20 विश्व कप में पहली बार फ्रंटफुट नोबॉल तकनीक का इस्तेमाल होगा। नोबॉल का इशारा मैदानी अंपायर की बजाए टीवी कैमरा पर बैठे थर्ड अंपायर देंगे। यह पहला मौका होगा, जब आईसीसी किसी वैश्विक टूर्नमेंट में इसे लागू कर रहा है। इससे पहले फ्रंटफुट नोबॉल तकनीक का इस्तेमाल हाल ही में भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुई सीरीज में हुआ था। सफल प्रयोग के बाद इसके इस्तेमाल का फैसला किया गया। तीसरा अंपायर हर गेंद के बाद फ्रंटफुट लैंडिंग पोजिशन पर नजर रखेगा। गेंद नोबॉल होने पर वह मैदानी अंपायर को इसकी सूचना देगा।

भारतीय टीम इस प्रकार है

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णामूर्ति, ऋचा घोष, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड, शिखा पांडे, पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी।

नंबर गेम

भारत कब-कब पहुंचा सेमीफाइनल में
2009, 2010, 2018

किसने कितने जीते खिताब
ऑस्ट्रेलिया चार बार (2010, 2012, 2014, 2018), इंग्लैंड (2009), वेस्टइंडीज 2016

भारत का प्रदर्शन

  • कुल मैच : 26
  • जीत : 13,
  • हार : 13

टूर्नामेंट की खास बातें

  • 36 :सर्वाधिक विकेट ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी ने 32 मैचों में झटके हैं, भारत की ओर से पूनम यादव के 18 विकेट हैं
  • 03 : शतक अब तक विश्व कप में लगे हैं, इनमें मेग लेनिंग (ऑस्ट्रेलिया, 126), डिंड्रा डाटिन (वेस्टइंडीज 112* ) और हरमनप्रीत कौर (भारत 103)  
  • 119 : रन दूर है न्यूजीलैंड के सूजी बेट्स विश्व कप में एक हजार रन पूरे करने वाली पहली खिलाड़ी बनने से वह अब तक 28 पारियों में 881 रन बना चुकी हैं
  • 10 : टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में बांटा गया है, थाईलैंड पहली बार भाग ले रहा है जिसने क्वालिफाई कर जगह बनाई है, बांग्लादेश भी क्वालिफाई करके पहुंचा है। आठ टीमों को सीधा प्रवेश मिला है।
  • 08 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होगा फाइनल मुकाबला
  • 04 : शहरों में मैच खेले जाएंगे सिडनी, पर्थ, मेलबर्न और कैनबरा
  • 23 मुकाबले होंगे जिसमें लीग दौर में 20 और नॉकआउट दौर में तीन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed