{"_id":"5c5044d7bdec2259c53e08ad","slug":"icc-urges-sri-lanka-cricket-board-to-come-clean-on-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को लगाई फटकार, जल्द साझा करनी होगी भ्रष्टाचार मामलों की सूचनाएं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को लगाई फटकार, जल्द साझा करनी होगी भ्रष्टाचार मामलों की सूचनाएं
Tue, 29 Jan 2019 05:49 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Tue, 29 Jan 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
sri lanka cricket
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने विवादों से घिरे श्रीलंका के खेल जगत से भ्रष्टाचार को लेकर सूचनाएं साझा करने को कहा है वरना उस पर निलंबन का खतरा मंडरा सकता है। श्रीलंका क्रिकेट पिछले कुछ साल में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा रहा है जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ पिछले साल टेस्ट से पहले मैच फिक्सिंग के दावे शामिल हैं। आईसीसी इन मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
आईसीसी ने कहा कि इस महीने खिलाड़ियों, कोचों और खेल से जुड़े लोगों को खुद को पाक साफ साबित करने के लिये 15 दिन का समय देने के बाद सकारात्मक जवाब मिला है। आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई के प्रमुख एलेक्स मार्शल ने कहा कि नये मामले प्रकाश में आये हैं। उन्होंने दूसरों से गुरूवार को समय सीमा खत्म होने से पहले सूचनाएं साझा करने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मैं क्रिकेट समुदाय से अनुरोध करूंगा कि समय सीमा खत्म होने से पहले भ्रष्टाचार के मामलों में सूचनाएं साझा करें।' उन्होंने कहा कि जो आईसीसी जांचकर्ताओं के साथ सूचनाएं साझा नहीं करेंगे, उन्हें पकड़े जाने पर पांच साल का प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है। श्रीलंका के खेलमंत्री हरिन फर्नांडो ने पिछले महीने कहा था कि आईसीसी का मानना है कि श्रीलंका दुनिया का सबसे भ्रष्ट क्रिकेट खेलने वाला देश है और यहां क्रिकेट प्रशासन आकंठ भ्रष्टाचार में लिप्त है।
विज्ञापन