फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC U19 World Cup: Live online Streaming, Telecast Channel: When, Where and How to Watch the tournament

ICC U19 World Cup: पांचवीं बार विश्व चैंपियन बनने के इरादे से उतरेगा भारत, कब, कहां और कैसे देखें टूर्नामेंट की LIVE स्ट्रीमिंग

Thu, 13 Jan 2022 06:42 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 13 Jan 2022 06:42 PM IST
सार

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का 14वां सीजन शुक्रवार यानी 14 जनवरी से वेस्टइंडीज में शुरू हो रहा है। इतिहास में पहली बार इस टूर्नामेंट का आयोजन कैरेबियाई सरजमीं पर किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत समेत कुल 16 टीमें शामिल हो रही हैं जो चार अलग-अलग स्थानों पर 48 मैच खेलेंगी।

विज्ञापन
ICC U19 World Cup: Live online Streaming, Telecast Channel: When, Where and How to Watch the tournament
अंडर-19 वर्ल्ड कप - फोटो : ट्विटर

विस्तार

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का 14वां सीजन शुक्रवार यानी 14 जनवरी से वेस्टइंडीज में शुरू हो रहा है। इतिहास में पहली बार इस टूर्नामेंट का आयोजन कैरेबियाई सरजमीं पर किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत समेत कुल 16 टीमें शामिल हो रही हैं जो चार अलग-अलग स्थानों पर 48 मैच खेलेंगी। चार बार की चैंपियन और सबसे सफल भारतीय टीम 15 जनवरी को गयाना में दक्षिण अफ्रीका के साथ मुकाबले से टूर्नामेंट का आगाज करेगी। 

विज्ञापन


कोरोना महामारी के बीच पहली बार कैरेबियाई सरजमीं पर हो रहे टूर्नामेंट में टीमों को चार समूहों में बांटा गया है। भारत को ग्रुप बी में रखा गया है जबकि आस्ट्रेलिया ग्रुप डी में है। दो साल पहले भारत को हराकर पहली बार अंडर 19 खिताब जीतने वाली बांग्लादेश ग्रुप ए में है। दो बार की विजेता पाकिस्तान और अफगानिस्तान ग्रुप सी में है। वीजा संबंधी मसलों के कारण अफगानिस्तान टीम देर से यहां पहुंची है और अभ्यास मैच खेलने से वंचित रह गई। हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के बायो बबल का उल्लंघन अभी तक नहीं हुआ है लेकिन पाकिस्तान और जिम्बाब्वे की टीमों में कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं। न्यूजीलैंड ने अपने पृथकवास नियमों के कारण टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया जिसकी जगह स्कॉटलैंड खेल रही है। मेजबान वेस्टइंडीज का सामना पहले दिन आस्ट्रेलिया से होगा जबकि स्कॉटलैंड की टक्कर श्रीलंका से होगी। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां होगा आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2022 का आयोजन?

आईसीसी पहली बार इस टूर्नामेंट का आयोजन कैरेबियाई देश में करा रहा है।

कब से शुरू होगा आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2022?

अंडर-19 विश्व कप की शुरुआत शुक्रवार 14 जनवरी से होगी।  

कब खेला जाएगा टूर्नामेंट का फाइनल?

खिताबी मुकाबला पांच फरवरी को एंटीगुआ के नॉर्थ साउंड में सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे मुकाबले मुकाबले?

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2022 के मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखे जा सकेंगे। 

कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?

अंडर-19 विश्व कप 2022 की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी-हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकार्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed