फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC U-19 World Cup-winning Player Smit Patel Leaves India To Start New Career In USA

फैसला: भारत को विश्व कप जिताने वाले 28 वर्षीय इस खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अब CPL में मचाएगा धमाल

Mon, 31 May 2021 05:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 31 May 2021 05:14 PM IST
सार

  • समित पटेल अमेरिका में फिर से अपना करियर बनाना चाहते हैं
  • समित इस बार सीपीएल में बारबाडोस ट्राइडेंट्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे

विज्ञापन
ICC U-19 World Cup-winning Player Smit Patel Leaves India To Start New Career In USA
समित पटेल - फोटो : social media

विस्तार

भारत के अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे समित पटेल ने संन्यास लेने का फैसला किया है। समित ने 28 साल की उम्र में इसलिए संन्यास का फैसला किया क्योंकि वह भारत से बाहर होने वाले क्रिकेट लीग में हिस्सा ले सके। इसमें बीसीसीआई का नियम यह है कि भारत का कोई भी क्रिकेटर बिना संन्यास लिए विदेशी क्रिकेट लीग नहीं खेल सकता है। बता दें कि पटेल अमेरिका में फिर से अपना करियर बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन


अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर चुके भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज समित पटेल अब कैरेबियाई प्रीमियर लीग में धमाल मचाने के लिए तैयार है। समित पटेल इस बार सीपीएल में बारबाडोस ट्राइडेंट्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें कि सीपीएल 2021 की शुरुआत 28 अगस्त से होगी। फाइनल 19 सितंबर को खेला जाएगा। सभी मैच सेंट किट्स एंड नेविस में खेले जाएंगे।
विज्ञापन


घरेलू क्रिकेट में गुजरात, गोवा और त्रिपुरा के बाद हाल में बड़ौदा की ओर से खेलने वाले 28 साल के समित ने अब तक 28 टी-20 मैचों में 708 रन बनाए हैं जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 24 विकेट चटकाए हैं। वहीं, पटेल ने 55 फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 3000 से अधिक रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि साल 2012 में भारत की अंडर-19 टीम ने टाउंसविले में विश्व कप जीता था तो समित पटेल उस भारतीय टीम का हिस्सा थे। फाइनल में समित पटेल ने कप्तान उन्मुक्त चंद के साथ शतकीय साझेदारी की थी और भारत को जीत दिलाई थी। फाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर अंडर 19 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed