ICC Test Rankings: बाबर आजम ने ऋषभ पंत को पछाड़ा, शाहीन अफरीदी ने भी लगाई लंबी छलांग
आईसीसी की नई रैंकिंग में पाकिस्तानी कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को एक स्थान का फायदा हुआ है तो वहीं तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने 10 स्थान की छलांग लगाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच की समाप्ति के बाद आईसीसी ने ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की है। आईसीसी की नई रैंकिंग में पाकिस्तानी कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को एक स्थान का फायदा हुआ है तो वहीं तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने 10 स्थान की छलांग लगाई है।
बल्लेबाजों की रैंकिंग में बाबर आजम ने ऋषभ पंत के साथ स्थानों की अदला-बदली की। पाकिस्तानी कप्तान सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि ऋषभ पंत एक स्थान के नुकसान के साथ आठवें स्थान पर खिसक गए हैं। हालांकि इसके अलावा शीर्ष 10 में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। केन विलियमसन, जो रूट, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन और विराट कोहली शीर्ष पांच में शुमार हैं। इनके अलावा भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा छठे स्थान पर बरकरार हैं।
Pakistan captain Babar Azam has climbed a spot on the @MRFWorldwide ICC Men’s Test Batting rankings ⬆️
विज्ञापन विज्ञापन
Full list: https://t.co/17s2PmICbp pic.twitter.com/uFHHbpeRAE— ICC (@ICC) August 25, 2021
बात करें गेंदबाजों की रैंकिंग की तो शाहीन अफरीदी 10 स्थान के फायदे के साथ आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड दो स्थान के नुकसान के साथ 10वें स्थान पर लुढ़क गए। हालांकि यहां भी शीर्ष क्रम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पैट कमिंस, रविचंद्रन अश्विन, टिम साउथी, जोस हेजलवुड और नील वैग्नर शीर्ष पांच पर बरकरार हैं।
Shaheen Afridi launches up in the @MRFWorldwide ICC Men’s Test Bowling rankings after his stellar series in the West Indies 🚀
— ICC (@ICC) August 25, 2021
Full list: https://t.co/zWeR1wwvYA pic.twitter.com/jnAesHzo9v