फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC test rankings: Joe root becomes number one batsman, Rohit replaces Virat Kohli

ICC Test Rankings: रूट बने नए किंग, रोहित ने विराट को पछाड़ा, गेंदबाजों में एंडरसन-बुमराह को फायदा

Wed, 01 Sep 2021 03:10 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 01 Sep 2021 03:10 PM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच कल यानी गुरुवार से चौथा टेस्ट मैच शुरू हो रहा है। उससे पहले आईसीसी ने ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की है। नई रैंकिंग में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को बड़ा फायदा हुआ है।

विज्ञापन
ICC test rankings: Joe root becomes number one batsman, Rohit replaces Virat Kohli
जो रूट - फोटो : social media

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच कल यानी गुरुवार से चौथा टेस्ट मैच शुरू हो रहा है। उससे पहले आईसीसी ने ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की है। नई रैंकिंग में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को बड़ा फायदा हुआ है। भारत के खिलाफ लगातार तीनों टेस्ट में शतकीय पारी खेलने वाले रूट अब टेस्ट क्रिकेट के नए बादशाह बन गए हैं। उन्होंने बल्लेबाजों की रैंकिंग केन विलियमसन को पछाड़कर शीर्ष कब्जा जमा लिया है। रूट छह साल बाद टेस्ट में नंबर एक बल्लेबाज बने हैं। 

विज्ञापन


बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली एक पायदान और नीचे खिसक गए हैं। जबकि टीम के साथी और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा उनसे आगे निकल गए हैं। रोहित शर्मा अब पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं, वहीं कोहली को छठे स्थान पर खिसकना पड़ा है। शीर्ष पांच स्थान पर जो रूट, केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन और रोहित शर्मा मौजूद हैं। 
विज्ञापन

 

गेंदबाजों की बात करें तो इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन एक बार फिर से शीर्ष पांच में पहुंच गए हैं, वहीं भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी शीर्ष 10 में वापसी हुई है। इनके अलावा टॉप चार में कोई बदलाव नहीं हुआ है और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस अभी भी नंबर एक गेंदबाज हैं। भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed