फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICC Test Rankings: न्यूजीलैंड से हार के बाद भारतीय खिलाड़ियों को नुकसान, विराट ने गंवाए अंक

Tue, 03 Mar 2020 02:55 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 03 Mar 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
ICC Test Ranking Virat Kohli on 2nd position Steve Smith on top Maynak Agarwal out from top 10
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन का खामियाजा खिलाड़ियों को भुगतना पड़ा है। मंगलवार को जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कप्तान विराट कोहली को नुकसान झेलना पड़ा है। कीवी टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले विराट कोहली टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज थे, लेकिन इस सीरीज में उनके बल्ले से रन नहीं निकले। इसके चलते उन्हें 20 अंक गंवाने पड़े हैं। ताजा जारी टेस्ट रैंकिंग में वे 886 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, पहले स्थान पर 911 अंकों के साथ स्टीव स्मिथ बने हुए हैं।


 

ICC Test Ranking Virat Kohli on 2nd position Steve Smith on top Maynak Agarwal out from top 10
केन विलियमसन

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप 10 बल्लेबाजों में कीवी कप्तान केन विलियमसन तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। चेतेश्वर पुजारा को फायदा मिला है और वो 9वें स्थान से 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 8वें पायदान से 9वें पायदान पर खिसक गए हैं। टीम इंडिया टेस्ट सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल टॉप 10 से बाहर हो गए हैं।

ICC Test Ranking Virat Kohli on 2nd position Steve Smith on top Maynak Agarwal out from top 10
पैट कमिंस - फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन पर काबिज हैं। वहीं भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 11वें नंबर से सातवें पायदान पर फिर से पहुंच गए हैं, जहां वे इस टेस्ट सीरीज से पहले थे। ट्रेंट बोल्ट शीर्ष-10 में शामिल हो गए हैं, जबकि टिम साउथी छठे स्थान से दो पायदान की छलांग लगाते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ICC Test Ranking Virat Kohli on 2nd position Steve Smith on top Maynak Agarwal out from top 10
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
बल्लेबाजों की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग
 रैंक  खिलाड़ी  अंक
1 स्टीव स्मिथ 911
2 विराट कोहली 886
3 मार्नस लाबुशाने 827
4 केन विलियमसन 813
5 बाबर आजम 800
6 डेविड वार्नर 793
7 चेतेश्वर पुजारा 766
8 जो रूट 764
9 अजिंक्य रहाणे 726
10 बेन स्टोक्स 718
विज्ञापन
ICC Test Ranking Virat Kohli on 2nd position Steve Smith on top Maynak Agarwal out from top 10
ट्रेंट बोल्ट
आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग
 रैंक  गेंदबाज अंक
1 पैट कमिंस 904
2 नील वैगनर 843
3 जेसन होल्डर 830
4 टिम साउथी 812
5 कगिसो रबाडा 802
6 मिचेल स्टार्क 796
7 जसप्रीत बुमराह 779
8 जेम्स एंडरसन 775
9 ट्रेंट बोल्ट 770
10 जोश हेजलवुड 769
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed