{"_id":"632b0763382e103a854a3240","slug":"icc-t20i-rankings-suryakumar-yadav-moves-to-third-place-check-virat-kohli-babar-azam-hardik-pandya-rankings","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC T20I Rankings: सूर्यकुमार टी20 रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंचे, बाबर आजम को पीछे छोड़ा, हार्दिक को फायदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC T20I Rankings: सूर्यकुमार टी20 रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंचे, बाबर आजम को पीछे छोड़ा, हार्दिक को फायदा
Wed, 21 Sep 2022 06:15 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 21 Sep 2022 06:15 PM IST
सार
भारत के लिए मैच में हार्दिक पांड्या ने नाबाद 71, केएल राहुल ने 55 और सूर्यकुमार यादव ने 46 रन की पारी खेली। तीनों को इसका फायदा आईसीसी टी20 रैंकिंग में मिला।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव और बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में मंगलवार (20 सितंबर) को खेला गया। इस मुकाबले को कंगारू टीम ने चार विकेट से अपने नाम कर लिया। भारत के लिए मैच में हार्दिक पांड्या ने नाबाद 71, केएल राहुल ने 55 और सूर्यकुमार यादव ने 46 रन की पारी खेली। तीनों को इसका फायदा आईसीसी टी20 रैंकिंग में मिला। आईसीसी ने बुधवार को ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें सूर्यकुमार टी20 में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
सूर्यकुमार ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया है। बाबर रैंकिंग में तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। उनके साथी मोहम्मद रिजवान शीर्ष पर काबिज हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम दूसरे नंबर पर हैं। सूर्यकुमार के 780 रेटिंग अंक हैं। वहीं, शीर्ष पर काबिज रिजवान के 825 अंक हैं। रिजवान ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में 68 रन बनाए थे। वहीं, बाबर सिर्फ 31 रन की पारी खेल सके थे। उनके 771 रेटिंग अंक हैं। मार्करम के 792 रेटिंग अंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिजवान के करीब पहुंच सकते हैं सूर्यकुमार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी बचे दो और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 के दौरान सूर्यकुमार के पास मोहम्मद रिजवान के करीब पहुंचने का मौका होगा। शीर्ष-10 में सूर्यकुमार के अलावा कोई भी अन्य भारतीय बल्लेबाज नहीं है। इंग्लैंड डेविड मलान पांचवें, ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच छठे, न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे सातवें, श्रीलंका के पथुम निसांका आठवें, यूएई के मोहम्मद वसीम नौवें और दक्षिण अफ्रीका के रीजा हेंड्रिक्स 10वें स्थान पर हैं।

कोहली को नुकसान
भारतीय तिकड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल की बात करें तो रोहित 14वें, कोहली 16वें और राहुल 18वें नंबर पर हैं। राहुल को पांच स्थानों का फायदा हुआ। वहीं, कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ दो रन बनाने के कारण एक पायदान नीचे आ गए। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी रैंकिंग में 22 स्थान ऊपर 65वें नंबर पर पहुंच गए।

अक्षर पटेल को हुआ फायदा
गेंदबाजों की रैंकिंग की बात करें तो अक्षर पटेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन विकेट लेकर 33वां स्थान हासिल किया। उन्हें 24 स्थानों का फायदा हुआ। चार ओवर में 52 रन लुटाने वाले भुवनेश्वर कुमार को दो स्थानों का नुकसान हुआ है। वह सातवें से नौवें स्थान पर खिसक गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के जोस हेजलवुड पहले, दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी दूसरे और इंग्लैंड के आदिल राशिद तीसरे नंबर पर हैं।