फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC t20 world cup You dont come halfway across the world just to win a semi-final says James Neesham on his silent celebration after defeating england

T20 World Cup: फाइनल में पहुंकर भी शांत थे नीशाम, वायरल हुई तस्वीर पर कहा- आधी दुनिया का चक्कर लगाकर सिर्फ सेमीफाइनल जीतने नहीं आते

Fri, 12 Nov 2021 11:14 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 12 Nov 2021 11:14 PM IST
सार

नीशाम ने कहा कि उनकी टीम सिर्फ सेमीफाइनल जीतने के लिए आधी दुनिया का चक्कर लगाकर यहां नहीं आई है। नीशाम से जब इस शांत जश्न के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ‘न्यूजीलैंड क्रिकेट’ से बातचीत में कहा, ‘मुझे लगता है यह जश्न मनाने का मौका था लेकिन आप सिर्फ सेमीफाइनल जीतने के लिए आधी दुनिया का सफर नहीं करते हैं।’

विज्ञापन
ICC t20 world cup You dont come halfway across the world just to win a semi-final says James Neesham on his silent celebration after defeating england
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम - फोटो : social media

विस्तार

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के फाइनल में पहुंचाने में ऑलराउंडर जिमी नीशाम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में नीशाम ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से मैच का रुख न्यूजीलैंड की तरफ मोड़ दिया। इसके बाद डैरेल मिचेल से शानदार बल्लेबाजी कर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड की रोमांचक जीत से टीम के अधिकतर खिलाड़ी जहां खुशी से झूम रहे थे तो वहीं स्टैंड में बैठे नीशाम शांत और उदास दिखे। 

विज्ञापन


नीशाम की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई और लोग उन्हें जश्न नहीं मनाता देख हैरान थे। लेकिन अब खुद नीशाम ने इस पर चुप्प तोड़ी है और ऐसा करने के पीछे का कारण बताया है। नीशाम ने कहा कि उनकी टीम सिर्फ सेमीफाइनल जीतने के लिए आधी दुनिया का चक्कर लगाकर यहां नहीं आई है।
विज्ञापन


नीशाम से जब इस शांत जश्न के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ‘न्यूजीलैंड क्रिकेट’ से बातचीत में कहा, ‘मुझे लगता है यह जश्न मनाने का मौका था लेकिन आप सिर्फ सेमीफाइनल जीतने के लिए आधी दुनिया का सफर नहीं करते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हमारी नजरें कुछ दिनों के बाद होने वाले मैच (फाइनल) पर हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से और हम एक टीम के रूप में ज्यादा आगे की नहीं सोच रहे हैं। मुझे यकीन है कि अगर हम फाइनल जीतने में सफल रहे तो खुल कर भावनाओं का इजहार कर सकेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड विश्व क्रिकेट में और विशेष रूप से आईसीसी आयोजनों में निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक है। नीशाम ने कहा कि टीम की बेहतरीन योजना उनकी निरंतरता का कारण है। उन्होंने कहा, ‘देखिए, मुझे लगता है कि हम इसके अनुभवी हो गए हैं। हमने पिछले पांच या छह वर्षों में टूर्नामेंटों में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। हम भावनाओं को काबू में रखना जानते हैं और हार या जीत को तुरंत पीछे छोड़कर आगे बढ़ जाते है।’

उन्होंने कहा, ‘हमारी योजना बेहतरीन होती है। हम खिलाड़ियों के चयन से लेकर मैच योजना बनाने तक काम पर पूरा ध्यान देते हैं। हमारे पास बहुत मजबूत रणनीति होती है। वे सभी रणनीतियाँ अगले कुछ दिनों में लागू होंगी और मुझे लगता है कि कल हम अभ्यास के दौरान फिर से उसका आकलन करेंगे।’


नीशाम ने कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ियों की नजरें रविवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले फाइनल पर टिकी हैं। आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने अब तक टी-20 विश्व कप का खिताब नहीं जीता है। सेमीफाइनल में जीत के बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ी जब जश्न मना रहे थे तब नीशाम शांत बैठे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed