फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC T20 Ranking: Babar Azam removed from the position of number one batsman after 1155 days, Mohammad Rizwan

ICC T20 Ranking: 1155 दिन बाद नंबर वन बैटर की पोजिशन से हटे बाबर आजम, इस खिलाड़ी ने ली उनकी जगह

Wed, 07 Sep 2022 04:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 07 Sep 2022 04:29 PM IST
सार

पाकिस्तान के कप्तान बाबर बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। उन्होंने अब तक एशिया कप में तीन मैचों की तीन पारियों में 33 रन बनाए हैं। तीन पारियों में बाबर ने 10, 9 और 14 का स्कोर किया है। इसका उन्हें नुकसान उठाना पड़ा।

विज्ञापन
ICC T20 Ranking: Babar Azam removed from the position of number one batsman after 1155 days, Mohammad Rizwan
विराट कोहली, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट में अब तक कुछ खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इनमें मोहम्मद रिजवान, कुसल मेंडिस, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इनकी बल्लेबाजी का असर बुधवार को जारी हुई ताजा टी-20 रैंकिंग में भी देखने को मिली। 1155 दिन बाद बाबर आजम टी-20 बैट्समैन रैंकिंग में नंबर एक की पोजिशन से हट गए हैं। पाकिस्तान के ही मोहम्मद रिजवान टी-20 रैंकिंग में नंबर वन बैटर बन गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

रिजवान फिलहाल एशिया कप में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक तीन मैचों में 192 रन बनाए हैं और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रिजवान ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ नाबाद 78 रन और भारत के खिलाफ 71 रन की पारी खेली थी। इन दोनों पारियों की बदौलत पाकिस्तान की टीम लगातार दो मैच जीत चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान के कप्तान बाबर बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। उन्होंने अब तक एशिया कप में तीन मैचों की तीन पारियों में 33 रन बनाए हैं। तीन पारियों में बाबर ने 10, 9 और 14 का स्कोर किया है। इसका उन्हें नुकसान उठाना पड़ा। रिजवान टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंचने वाले पाकिस्तान के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले बाबर और मिस्बाह उल हक नंबर वन टी-20 बैटर रह चुके हैं। 
विज्ञापन

वहीं, भारत के खिलाफ अर्धशतक जड़ने वाले पाथुम निसांका की भी रैंकिंग में सुधार हुआ है। वह टी-20 रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। निसांका ने एशिया कप में पिछले तीन मैचों में 20, 35 और 52 का स्कोर किया है। अफगानिस्तान के रहमनुल्लाह गुरबाज को टी-20 रैंकिंग में सबसे ज्यादा फायदा मिला है। उन्होंने सुपर-4 मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 84 रन बनाए थे। वह 14 स्थानों की छलांग के साथ 15वें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 72 रन की पारी के साथ चार स्थानों के सुधार के साथ 13वें पायदान पर पहुंच गए हैं। 

गेंदबाजी में श्रीलंकाई और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। मुजीब उर रहमान तीन स्थानों के सुधार के साथ संयुक्त रूप से अकील हुसैन के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के महेश तीक्ष्णा भी टॉप-10 में पहुंच गए हैं। उन्होंने पांच स्थानों की छलांग लगाई और टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। शादाब खान एक स्थान के सुधार के साथ 14वें स्थान पर हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed