फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC says India Pakistan matches hosted by either country at ICC events be played at neutral venue know details

Champions Trophy: पाकिस्तान से भी किसी तटस्थ स्थान पर भिड़ेगा भारत, 2027 तक लागू रहेगा नियम, ICC ने की पुष्टि

Thu, 19 Dec 2024 04:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 19 Dec 2024 04:06 PM IST
सार

दोनों टीमें किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में एक-दूसरे के देश के दौरे पर नहीं जाएंगी और दोनों टीमों के बीच किसी तटस्थ स्थान पर मुकाबले खेले जाएंगे। यह नियम 2024-2027 तक लागू रहेगा। इससे एक बात साफ हो गई है कि चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में ही होगा।

विज्ञापन
ICC says India Pakistan matches hosted by either country at ICC events be played at neutral venue know details
रोहित शर्मा और बाबर आजम - फोटो : Social Media

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल फरवरी और मार्च में होना है। गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने साफ कर दिया कि भारत और पाकिस्तान के सभी मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू (तटस्थ स्थल) पर खेले जाएंगे। इसका अर्थ है कि अब दोनों टीमें किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में एक-दूसरे के देश के दौरे पर नहीं जाएंगी और दोनों टीमों के बीच किसी तटस्थ स्थान पर मुकाबले खेले जाएंगे। यह नियम 2024-2027 तक लागू रहेगा। इससे एक बात साफ हो गई है कि चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में ही होगा।
विज्ञापन

इन टूर्नामेंट में लागू रहेगा नियम
आईसीसी ने बताया कि 2024-27 के बीच किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले तटस्थ स्थल पर खेले जाएंगे। यह नियम आगामी चैंपियंस ट्रॉफी, महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 (भारत की मेजबानी) और पुरुष टी20 विश्व कप 2026 (भारत और श्रीलंका करेंगे मेजबानी) पर लागू रहेगा। इसके अलावा आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को 2028 में होने वाले महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी के अधिकार दिए हैं। इस दौरान भी भारत और पाकिस्तान के मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू यानी तटस्थ स्थल पर ही खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द होगा चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम का एलान
आईसीसी ने अब तक चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की है। आईसीसी ने बताया कि जल्दी ही आगामी टूर्नामेंट के कार्यक्रम का एलान किया जाएगा। माना जा रहा है कि भारत के सभी मुकाबले दुबई में खेले जा सकते हैं। इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें शामिल होंगी जिनमें भारत और पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed