{"_id":"5fda07458ebc3e3b850cfadc","slug":"icc-rescheduled-2023-odi-world-cup-qualifier-matches-amid-covid-19-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्बाब्वे से होकर निकलेगा भारतीय सरजमीं पर होने वाले अगले विश्व कप का रास्ता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जिम्बाब्वे से होकर निकलेगा भारतीय सरजमीं पर होने वाले अगले विश्व कप का रास्ता
Wed, 16 Dec 2020 06:40 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 16 Dec 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
ICC
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी की वजह से 2020 में स्थगित हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों और श्रृंखलाओं पर आईसीसी ने बड़ा फैसला किया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सभी मैचों और सीरीज को लेकर नया कार्यक्रम घोषित किया है। इसके तहत भारत में 2023 में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के क्वालीफायर की मेजबानी जिम्बाब्वे को सौंपी गई है जो 18 जून से नौ जुलाई 2023 के बीच इन मैचों का आयोजन करेगा।
विज्ञापन
मेजबान भारत और सात अन्य शीर्ष सुपर लीग टीमें अक्टूबर-नवंबर 2023 में होने वाले टूर्नामेंट के सीधे क्वालीफाई करेंगी। सुपर लीग की बाकी की पांच टीमें 2023 विश्व कप क्वालीफायर में खेलेंगी। इसमें लीग 2 से तीन सर्वश्रेष्ठ टीमें भी खेलेंगी।
विज्ञापन
आईसीसी के प्रतियोगिता प्रमुख क्रिस टेटले ने बयान में कहा, ‘जब हमने आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 को अक्टूबर-नवंबर 2023 में आयोजित करने का फैसला किया तो इससे हमें क्वालीफिकेशन प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए भी समय मिल गया। इससे हम टूर्नामेंट में खेलने वाली टीमें सुनिश्चित करने के लिए मौके का अधिक से अधिक सदुपयोग कर सकते हैं।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘हमने 96 वनडे और 60 लिस्ट ए मैचों का फिर से कार्यक्रम तैयार करने के लिए अपने सदस्यों और हितधारकों के साथ मिलकर काम किया है तथा हमारी प्रतियोगिताओं के भागीदारों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।’ आईसीसी ने इसके साथ विश्व लीग 2 और चैलेंज लीग का कार्यक्रम भी घोषित किया।