फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IND Inning
163/9 (19 ov)
Target: 260
Mayank Yadav 1(1)*
Prince Yadav 11 (14)
IND need 97 runs in 6 remaining balls

ICC की वनडे रैंकिंग में विराट-रोहित का दबदबा कायम, शाई होप टॉप-10 में पहुंचे

Mon, 23 Dec 2019 06:54 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 23 Dec 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
ICC releases latest ODI ranking virat and rohit on top shai hope enter top 10
रोहित-विराट - फोटो : BCCI

भारत-वेस्टइंडीज के बीच रविवार को साल का आखिरी वनडे मैच खेला गया। भारत ने रोहित-राहुल और विराट के अर्धशतकों की मदद से वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। इसके बाद सोमवार को आईसीसी ने ताजा वनडे रैंकिंग भी जारी कर दी जिसमें वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप को उनके शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है।

Trending Videos
ICC releases latest ODI ranking virat and rohit on top shai hope enter top 10
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : social Media

वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान रोहित शर्मा का शीर्ष रैंकिंग में दबदबा अभी भी बरकरार है। साल के आखिरी मैच में 85 रनों की पारी खेलने वाले विराट रैंकिंग में 887 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं 63 रनों की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा 873 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर कायम हैं। 

ICC releases latest ODI ranking virat and rohit on top shai hope enter top 10
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

इन दोनों भारतीय जोड़ी के बाद बाबर आजम, फाफ डूप्लेसिस, रोस टेलर, केन विलियमसन, डेविड वॉर्नर, जो रूट, शाई होप और क्विंटन डी कॉक टॉप-10 में शामिल हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
ICC releases latest ODI ranking virat and rohit on top shai hope enter top 10
शाई होप - फोटो : ट्विटर

भारत के खिलाफ सीरीज में 102, 78 और 42 रनों की पारी खेलने वाले होप बड़ी छलांग लगाते हुए टॉप-10 में अपनी जगह बनाने में सफल रहे। वहीं इनके अलावा केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को भी रैंकिंग में फायदा मिला है, राहुल जहां 88 से बढ़कर 71वीं रैंक पर पहुंच गए हैं वहीं अय्यर 104वीं रैंकिंग से बढ़कर 81वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
ICC releases latest ODI ranking virat and rohit on top shai hope enter top 10
शिमरोन हेटमायर - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज शिमरोन हेतमायर भी छह स्थान की बड़ी छलांग के साथ 19वें रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। इनके अलावा निकोलस पूरन भी टॉप-30 में शामिल हो गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed