फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Rankings Updates as Virat Kohli Gains seven spots ashwin remain in Top position among bowlers

ICC Test Rankings: गेंदबाजों में अश्विन शीर्ष पर काबिज, विराट को सात स्थान का फायदा, रोहित भी टॉप 10 में

Wed, 15 Mar 2023 03:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 15 Mar 2023 03:42 PM IST
सार

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में अश्विन ने पहले स्थान पर अपनी स्थिति और मजबूत की है। वहीं, विराट कोहली को सात स्थान का फायदा हुआ है। 
 

विज्ञापन
ICC Rankings Updates as Virat Kohli Gains seven spots ashwin remain in Top position among bowlers
विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आईसीसी रैंकिंग में भी फायदा हुआ है। भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने गेंदबाजों में पहले स्थान पर अपनी स्थिति और मजबूत की है। पहले वह जेम्स एंडरसन के साथ शीर्ष पर थे, लेकिन उन्होंने एंडरसन को पीछे छोड़ने हुए, अकेले ही इस स्थान पर कब्जा जमाया है। 
विज्ञापन


अश्विन ने इस सीरीज में 17.28 के औसत से 25 विकेट लिए और रवींद्र जडेजा के साथ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने। वहीं, विराट कोहली ने सीरीज के आखिरी मैच में 186 रन की शानदार पारी खेली थी। उन्हें भी सात स्थान का फायदा हुआ है और वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में 13वें स्थान पर आ गए हैं। 
विज्ञापन


विराट कोहली ने अहमदाबाद में टेस्ट क्रिकेट में अपने शतकों का 1205 दिन लंबा सूखा खत्म किया और शानदार पारी खेली। टीम इंडिया को बेहतर स्थिति में पहुंचाया। भारत के ऋषभ पंत बल्लेबाजों की रैंकिंग में नौवें और रोहित शर्मा 10वें स्थान पर बने हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी सीरीज में बल्ले के साथ कमाल करने वाले अक्षर पटेल को बल्लेबाजी रैंकिंग में आठ स्थान का फायदा हुआ है और वह 44वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, ऑलराउंडर रैंकिंग में वह एक स्थान के फायदे के साथ चौथे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के चार मुकाबलों में 264 रन बनाए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में दो स्थान के सुधार के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गए और ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन 11 स्थान की छलांग लगाकर बल्लेबाजों की सूची में 26वें स्थान पर पहुंच गए। ट्रेविस हेड ने 853 रेटिंग अंकों के साथ टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में अपना पांचवां स्थान बनाए रखा।

न्यूजीलैंड में श्रीलंका की सीरीज के पहले मैच और वेस्ट इंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की घरेलू सीरीज के पूरा होने के बाद टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में कई अन्य बदलाव हुए हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी क्राइस्टचर्च में श्रीलंका के खिलाफ मैच में सात विकेट लेने के बाद टेस्ट गेंदबाजों की सूची में छह स्थान के फायदे के साथ 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि डेरिल मिशेल 102 के स्कोर के बाद टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में चार स्थान के सुधार के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

वेस्ट इंडीज का सूपड़ा साफ करने के बाद दक्षिण अफ्रीका के नए कप्तान टेम्बा बावुमा टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में 14 पायदान ऊपर 15वें स्थान पर पहुंच गए और एडेन मार्करम 11 स्थान सुधार कर 22वें स्थान पर पहुंच गए। वेस्टइंडीज के काइल मेयर गेंदबाजों की सूची में 10 स्थानों की छलांग लगाकर 32वें स्थान पर और ऑलराउंडरों की सूची में सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच हुई सीरीज में भी कमाल करने वाले खिलाड़ियों को रैंकिंग में फायदा हुआ है। बांग्लादेश ने यह सीरीज 3-0 से अपने नाम की। बाएं हाथ के बल्लेबाज नजमुल हसन ने टी20ई बल्लेबाजों की सूची में कुल मिलाकर 68 पायदान की छलांग लगाकर 16वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि अनुभवी बल्लेबाज लिटन दास नौ स्थान के सुधार के साथ 22वें स्थान पर पहुंच गए। .

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान गेंदबाजों की टी20 रैंकिंग में 16 पायदान के फायदे के साथ 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि शाकिब अल हसन इसी सूची में नौ स्थान के सुधार के साथ 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed