फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Player of the Month: Washington sundar smriti mandhana shafali verma nominated for Julys best player award

ICC Player of Month: वाशिंगटन जुलाई के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अवॉर्ड के लिए नामित, महिला टीम से सामने आए ये नाम

Tue, 06 Aug 2024 09:48 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 06 Aug 2024 09:48 AM IST
सार

महिला टीम से स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा को चुना गया है। मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाए थे। इसके अलावा महिला एशिया कप में भी उनका बल्ला जमकर गरजा था। वहीं, शेफाली वर्मा ने भी पिछले महीने श्रीलंका में खेले गए टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
ICC Player of the Month: Washington sundar smriti mandhana shafali verma nominated for Julys best player award
वॉशिंगटन सुंदर - फोटो : ICC

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को जिम्बाब्वे और श्रीलंका दौरे पर दमदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने उन्हें जुलाई के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में नामित किया है। वहीं, महिला टीम से स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा को इस अवॉर्ड के लिए चुना गया है। दोनों ने हाल ही में श्रीलंका की मेजबानी में हुए महिला एशिया कप में अपनी छाप छोड़ी थी। 
विज्ञापन


पिछले कुछ समय से चोटों से जूझने के बाद सुंदर वापसी करने में कामयाब हुए और उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। सुंदर युवा भारतीय टीम का हिस्सा थे जिसने पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा किया था। टी20 विश्व कप जीत के बाद नियमित खिलाड़ियों का आराम दिए जाने पर 24 वर्षीय खिलाड़ी को टीम में जगह मिली और वह टीम के प्रमुख स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में उभरे। सुदंर के अलावा तेज गेदंबाज गस एटकिंसन और चार्ली कैसल को भी नामित किया गया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

सुदंर का प्रदर्शन
सुंदर ने पहले टी20 मैच में भारत की अप्रत्याशित हार के दौरान प्रभावित किया। उन्होंने 11 रन देकर दो विकेट चटकाने के लिए 27 रन भी बनाए लेकिन टीम 115 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 रन से हार गई। इस युवा ऑलराउंडर ने भारत की वापसी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बाकी बचे चार मैच में छह विकेट चटकाए और भारत को 4-1 से सीरीज जिताने में मदद की। तीसरे मैच में 15 रन देकर तीन विकेट चटकाने के लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया। संयुक्त रूप से सबसे अधिक विकेट (आठ) लेने के लिए सुंदर को श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया।
विज्ञापन

मंधाना और शेफाली को भी नामित किया गया
वहीं, महिला टीम से स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा को चुना गया है। मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाए थे। इसके अलावा महिला एशिया कप में भी उनका बल्ला जमकर गरजा था। वहीं, शेफाली वर्मा ने भी पिछले महीने श्रीलंका में खेले गए टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया था। यही वजह है कि दोनों को जुलाई के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया है। इसके अलावा श्रीलंका की चामरी अट्टापट्टू को भी आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed