फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc odi rankings: harmanpreet kaur enters in top 10 smriti mandhana is on fourth position see latest updates

ICC ODI Rankings: शीर्ष 10 में हुई हरमनप्रीत कौर की एंट्री, स्मृति मंधाना को नहीं मिला शतकीय पारी का फायदा

Tue, 05 Nov 2024 06:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 05 Nov 2024 06:46 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में हरमनप्रीत का बल्ला जमकर गरजा था। उन्होंने 63 गेंदों में नाबाद 59 रन की पारी खेली थी। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत भारत ने यह मुकाबला छह विकेट से जीता लिया। भारतीय कप्तान को उनके इस धमाकेदार प्रदर्शन का फायदा मिला है।

विज्ञापन
icc odi rankings: harmanpreet kaur enters in top 10 smriti mandhana is on fourth position see latest updates
हरमनप्रीत कौर-स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की मंगलवार को आईसीसी की वनडे रैंकिंग में शीर्ष 10 में एंट्री हो गई। वह नौवें पायदान पर पहुंच गई हैं। वहीं, टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना चौथे स्थान पर बरकरार हैं। बता दें कि, भारत ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा वनडे मैच जीतकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया था। इस सीरीज में दोनों खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

नौवें पायदान पर पहुंचीं हरमनप्रीत
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में हरमनप्रीत का बल्ला जमकर गरजा था। उन्होंने 63 गेंदों में नाबाद 59 रन की पारी खेली थी। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत भारत ने यह मुकाबला छह विकेट से जीता लिया। भारतीय कप्तान को उनके इस धमाकेदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। वह नौवें पायदान पर पहुंच गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंधाना की रेटिंग में सुधार
अहमदाबाद में खेले गए तीसरे वनडे मैच में 100 रन की शानदार पारी खेलने वाली स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को कुछ खास फायदा नहीं हुआ। वह चौथे स्थान पर ही बनी हुई हैं। हालांकि, उनकी रेटिंग में सुधार हुआ है। 23 रेटिंग अंक हासिल कर मंधाना की कुल रेटिंग 728 हो गई है। उनके और तीसरे स्थान पर काबिज श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू के बीच सिर्फ पांच रेटिंग अंक का फर्क है। वहीं,  इंग्लैंड की नैट सिवर ब्रंट 760 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष स्थान पर है।
विज्ञापन

दीप्ति शर्मा ने हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया तीन स्थान के सुधार के साथ 48वें जबकि सीरीज के तीसरे मैच में 86 रन की पारी खेलने वाली न्यूजीलैंड की ब्रूक हैलीडे 12 स्थान के सुधार के साथ 24वें स्थान पर पहुंच गई हैं। गेंदबाजों की लिस्ट में दीप्ति शर्मा ने करियर की सर्वश्रेष्ठ 703 रेटिंग अंक के साथ दूसरे पायदान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 39 रन पर तीन विकेट चटकाए थे।

तीसरे स्थान पर भारतीय टीम
भारतीय टीम की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह (चार स्थान के सुधार के साथ 32वें), साइमा ठाकोर (20 स्थान के सुधार के साथ संयुक्त 77वें) और प्रिया मिश्रा (छह स्थान के सुधार के साथ 83वें) ने आईसीसी द्वारा जारी की गई ताजा वनडे रैंकिंग में अपनी स्थिति बेहतर कर ली है। मालूम हो कि, आईसीसी महिला चैंपियनशिप की तालिका में भारतीय टीम 25 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड 21 मैचों में 20 अंक के साथ छठे पायदान पर है। इस तालिका में ऑस्ट्रेलिया (18 मैच) और इंग्लैंड (21 मैच) एक समान 28 अंक के साथ शीर्ष पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed