{"_id":"6011375d07a7166d1051a8ed","slug":"icc-introduces-player-of-the-month-awards-to-recognise-best-performances-pant-and-ashwin-nominated","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंत-अश्विन ICC महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए नामांकित, विजेताओं की घोषणा भी जल्द","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पंत-अश्विन ICC महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए नामांकित, विजेताओं की घोषणा भी जल्द
Wed, 27 Jan 2021 03:20 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 27 Jan 2021 03:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के सीनियर ऑफ स्पिनर आर अश्विन और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के नए महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। अश्विन और पंत के अलावा भारत के मोहम्मद सिराज और टी नटराजन भी पुरस्कार की दौड़ में हैं। इन सभी ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला में ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
आईसीसी ने कहा कि पूरे वर्ष हर प्रारूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महिला और पुरूष क्रिकेटरों को यह पुरस्कार दिया जाएगा। जनवरी महीने के लिए इंग्लैंड के कप्तान जो रूट, ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज, दक्षिण अफ्रीका के मरिजाने काप और नादिन डे क्लेर्क और पाकिस्तान की निदा डार भी दौड़ में हैं।
विज्ञापन
आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि प्रशंसकों को हर महीने ऑनलाइन वोटिंग के लिए आमंत्रित किया गया है। ऑनलाइन वोट के अलावा एक स्वतंत्र आईसीसी वोटिंग अकादमी भी बनाई गई है, जिसमे पूर्व खिलाड़ी, प्रसारक और पत्रकार शामिल होंगे। आईसीसी महाप्रबंधक ज्यौफ अलार्डिस ने कहा, 'आईसीसी महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के जरिए प्रशंसकों से जुड़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा जो अपने पसंदीदा क्रिकेटर के प्रदर्शन की इस रूप में सराहना कर सकेंगे।'
विज्ञापन
हर वर्ग के लिए तीन नामांकन आईसीसी की पुरस्कार नामांकन समिति तय करेगी। वोटिंग अकादमी ईमेल से अपने वोट देगी जो कुल वोट का 90 प्रतिशत होगा। महीने के पहले दिन आईसीसी से रजिस्टर्ड प्रशंसक अपने वोट आईसीसी की वेबसाइट पर डाल सकेंगे जो कुल वोट का दस प्रतिशत होगा। विजेता की घोषणा महीने के दूसरे सोमवार को की जाएगी।