फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Champions Trophy final: India v Pakistan - Five reasons behind Pakistan's Victory

इन 5 वजहों से पाकिस्तान ने फाइनल में मार ली बाजी  

Mon, 19 Jun 2017 05:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 19 Jun 2017 05:40 AM IST
विज्ञापन
ICC Champions Trophy final: India v Pakistan - Five reasons behind Pakistan's Victory
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम - फोटो : icc

चौथी बार चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेल रही टीम इंडिया ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जिस टीम को उन्होंने टूर्नामेंट के पहले मैच में 124 रन से मात दी थी वह उन्हें खिताबी मुकाबले में 180 रन से मात देकर शर्मिंदा होने को मजबूर कर देंगे। आईसीसी रैंकिंग में आठवें पायदान पर काबिज पाकिस्तान का अंत में चैंपियन बनकर उबरना किसी करिश्मे से कम नहीं है। आईएन नजर डालते हैं उन पांच कारणों पर जिसकी वजह से फाइनल में बाजी पाकिस्तान के पाले में चली गई...

विज्ञापन

फखर आमिर की शानदार ओपनिंग पार्टनरशिप

ICC Champions Trophy final: India v Pakistan - Five reasons behind Pakistan's Victory
फखर जमान और अजहर अली - फोटो : ICC

पाकिस्तान के लिए पिछले मैचों में जीत का आधार बनी पाकिस्तानी फखर जमान और अजहर अली की जोड़ी का जादू भारत के खिलाफ फाइनल में भी देखने को मिला। दोनों की जोड़ी ने पाकिस्तान को शानदार शुरुआत दी और 23 ओवर में 128 रन जोड़े। इस दौरान अजहर ने 71 गेंद में 59 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

फखर जमान की आतिशी बल्लेबाजी 

ICC Champions Trophy final: India v Pakistan - Five reasons behind Pakistan's Victory
फखर जमान - फोटो : ICC

अपना चौथा वनडे खेल रहे फखर जमान ने 106 गेंद में 114 रन की पारी खेलकर भारतीय गेंदबाजी को तहसनहस कर दिया। भुवनेश्वर कुमार के अलावा और कोई भी बल्लेबाज अपनी छाप छोड़ने में सफल नहीं रहा। इसका पूरा श्रेय फखर को जाता है फखर ने बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी की और शानदार शतक जड़ा। फखर 34 वें ओवर की पहली गेंद पर पवेलियन लौटे लेकिन तबतक पाकिस्तान 200 रन के पार जा चुका था।

विज्ञापन

हफीज का एंकर रोल

ICC Champions Trophy final: India v Pakistan - Five reasons behind Pakistan's Victory
मोहम्मद हफीज - फोटो : ICC

पाकिस्तानी टीम के प्रोफेसर के रूप में जाने-जाने वाले मोहम्मद हफीज का बल्ला अबतक टूर्मामेंट में कोई बड़ी छाप नहीं छोड़ सका था। लेकिन रविवार को उन्होंने सधी हुई पारी खेलते हुए पाकिस्तान को 300 रन के पार पहुंचाया। हफीज ने 37 गेंद में 57 रन बनाए। उन्होंने अंतिम ओवरों में इमाद वसीम के साथ शानदार साझेदीरी की। ईमाद 18 गेंद में 23 रन बनाकर नाबाद रहे। 

आमिर की तूफानी गेंदबाजी ने ढाया कहर

ICC Champions Trophy final: India v Pakistan - Five reasons behind Pakistan's Victory
विराट कोहली और मोहम्मद आमिर - फोटो : icc

इंग्लैंड के खिलाफ चोट के कारण टीम से बाहर रहने वाले मोहम्मद आमिर ने भारत के खिलाफ फाइनल में शानदार गेंदबाजी की और अपने चिर परिचित अंदाज में नजर आए। पहले ही ओवर में रोहित शर्मा को खाता खोले बगैर पवेलियन भेजकर आमिर ने टीम इंडिया को बैकफुट पर ढ़केल दिया। इसके बाद विराट कोहली पर आमिर ने आक्रमण किया। ऐसे में एक गेंद उनके बल्ले पर लगकर स्लिप पर गई लेकिन कैच छूट गया। इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने विराट को शादाब खान के हाथों कैच करा दिया। जब कोहली आउट हुए तब टीम इंडिया का स्कोर 6 रन था। इसके बाद युवराज और धवन ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन शिखर भी आमिर का तीसरा शिकार बन पवेलियन लौट गए और भारत 33/3 के स्कोर पर पहुंच गया। आमिर ने 6 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। 

चला शादाब की फिरकी का जादू

ICC Champions Trophy final: India v Pakistan - Five reasons behind Pakistan's Victory
शादाब खान - फोटो : icc

आमिर के आक्रमण के बाद कप्तान सरफराज ने युवा स्पिनर शादाब खान के हाथों में गेंद थमा दी। शादाब ने युवराज को एलबीडब्ल्यू करा पवेलियन भेजने में अहम भूमिका अदा की। अंपायर ने उनकी गेंदपर युवराज को एलबीडब्ल्यू करार नहीं दिया। शादाब ने कप्तान को भरोसा दिलाया कि युवराज के बल्ले से पहले गेंद पैड पर लगी है। कप्तान ने रिव्यू लिया और  युवी पवेलियन लौट गए। इसके बाद शादाब ने केदार जाधव को विकेट के पीछे कप्तान के हाथों लपकवा दिया। 6 विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम की वापसी की संभावना लगभग खत्म हो गई।     

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed