Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में बदलाव, बुमराह-जायसवाल बाहर; हर्षित-वरुण को मौका
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ में चोट के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह युवा गेंदबाज हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को 15 सदस्यीय स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया है, वह यशस्वी जायसवाल की जगह टीम में शामिल होंगे।
विस्तार
🚨 NEWS 🚨
Fast bowler Jasprit Bumrah has been ruled out of the 2025 ICC Champions Trophy due to a lower back injury. Harshit Rana named replacement.
Other squad updates 🔽 #TeamIndia | #ChampionsTrophy https://t.co/RML5I79gKL— BCCI (@BCCI) February 11, 2025विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सभी आठ टीमों को फाइनल स्क्वॉड की सूची मंगलवार यानी 11 फरवरी तक सौंपनी थी। बीसीसीआई ने भी अपने फाइनल स्क्वॉड में दो बदलावों के साथ 15 सदस्यीय स्क्वॉड की सूची आईसीसी को सौंप दी। इसमें जसप्रीत बुमराह और यशस्वी जायसवाल को बाहर का रास्ता दिखाया गया है जबकि हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल किया गया है।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पिछले महीने घोषित हुई भारत की 15 सदस्यीय प्रारंभिक टीम में बुमराह का नाम शामिल था, लेकिन वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए जो 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत की अंतिम सीरीज है। बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए पांचवें टेस्ट के दौरान चोट लगी थी और वह तभी से कोई मुकाबला नहीं खेल सके हैं। पीठ में चोट के कारण उन्हें फाइनल टीम में जगह नहीं मिली है। तेज गेंदबाज की गैरमौजूदगी से भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है।
इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को वनडे में डेब्यू का मौका मिला था। राणा ने नागपुर में खेले गए पहले वनडे मैच से डेब्यू किया और उन्होंने अब तक सीरीज के दोनों मैच खेले हैं तथा मध्य ओवरों में प्रभावित भी किया है। दूसरी तरफ, स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को भी भारत ने डेब्यू का मौका दिया जो इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में प्रभावित करने में सफल हुए थे।
भारत चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप ए में शामिल है जिसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड भी है। भारत अपने सभी मुकाबले हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में खेलेगा क्योंकि उसने इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाने से इन्कार कर दिया था। आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में 15 मैच होंगे। यह टूर्नामेंट 19 दिनों तक चलेगा। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच लीग मैच 23 फरवरी (रविवार) को खेला जाएगा।
रिजर्व: यशस्वी जयसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे।