फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc champions Trophy 2017: preview Match no 12 Pakistan vs Sri Lanka at cardiff

पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच होगी सेमी-फाइनल के लिए जंग

Mon, 12 Jun 2017 10:43 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 12 Jun 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
icc champions Trophy 2017: preview Match no 12 Pakistan vs Sri Lanka at cardiff
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम - फोटो : icc

पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों ने अपनी शुरुआत चैंपियंस ट्रॉफी में हार से की थी लेकिन उलटफेर भरी जीत के साथ दोनों का अभियान पटरी पर लौट आया। सोमवार को दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल बन गए मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

विज्ञापन

 पाकिस्तान को पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 124 रन से करारी शिकस्त दी थी लेकिन उसके बाद पाकिस्तान ने वनडे रैंकिंग में नंबर एक दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया। इसी तरह श्रीलंका टीम को पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 96 रन से मात दी थी लेकिन उसने गत चैंपियन भारतीय टीम के खिलाफ बल्लेबाजी का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सात विकेट से अप्रत्याशित जीत हासिल की।
विज्ञापन

 

एंजेलो मैथ्यूज की वापसी से श्रीलंका हुई है मजबूत

भारत के खिलाफ मोहम्मद आमिर को छोड़कर पाकिस्तान के सभी गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इमाद वसीम (2/20) और तेज गेंदबाज हसन अली (3/24) ने अच्छा प्रदर्शन कर उन्हें 8 विकेट पर 219 रन तक सीमित कर दिया था। बाबर आजम (31*) और शोएब मलिक (16*) ने आवश्यक रनरेट सुनिश्चित करते हुए पाकिस्तान को डकवर्थ लुइस प्रणाली से 19 रन से जिता दिया। वर्षा से पहले पाकिस्तान ने 27 ओवरों में तीन विकेट पर 119 रन बना लिए थे। पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के लिए अपने गेंदबाजों को सराहा था और श्रीलंका के खिलाफ भी वह अपने गेंदबाजों से वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे। भारत के खिलाफ मैच में श्रीलंका की टीम को इस बात से बल मिला था कि कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने वापसी की थी। 

 

आंकड़ों में पाक का पलड़ा भारी 

icc champions Trophy 2017: preview Match no 12 Pakistan vs Sri Lanka at cardiff
कुशल मेंडिस - फोटो : icc
चैंपियंस ट्रॉफी में रिकॉर्ड की बात करें तो पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ दो बार जीत हासिल की है जबकि श्रीलंका उसके खिलाफ एक बार ही जीत पाया है। ओवरऑल बात करें तो दोनों टीमों के बीच 147 मैचों में पाकिस्तान ने 84 जबकि श्रीलंका ने 58 जीते हैं। एक मैच टाई रहा था जबकि चार मैच बेनतीजा रहे हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
पाकिस्तान : सरफराज अहमद (कप्तान), अहमद शहजाद, अजहर अली, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फाखर जमां, हैरिस सुहैल, हसन अली, इमाद वसीम, जुनैद खान, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हफीज, शादाब खान और शोएब मलिक।
श्रीलंका : एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), उपुल थरंगा, दिनेश चांदीमल, निरोशन डिकवेला, कप्पूगेदरा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, थिसारा परेरा, सेकुगे प्रसन्ना, नुवान प्रदीप, सुरंगा लकमल, लक्षण संदकन, लसिथ मलिंगा, एसेला गुनारत्ने, नुवान कुलसेकरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed