{"_id":"5e1e8f878ebc3e4b4604e041","slug":"icc-chairman-shashank-manohar-facilitates-bangladesh-split-tour-to-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस भारतीय के प्रयास के बाद पाक में टेस्ट खेलने को माना बांग्लादेश, तीन बार करेगा दौरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस भारतीय के प्रयास के बाद पाक में टेस्ट खेलने को माना बांग्लादेश, तीन बार करेगा दौरा
Wed, 15 Jan 2020 09:35 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 15 Jan 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर ने पाकिस्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच तीन चरणों में होने वाली पूर्णकालिक सीरीज के लिए एक करार करवाया है। यह सीरीज जनवरी से लेकर अप्रैल तक पाकिस्तान में खेली जाएगी।
विज्ञापन
समझौते के अनुसार बांग्लादेश लाहौर में 24 से 27 जनवरी के बीच तीन टी-20 और फिर सात से 11 फरवरी के बीच रावलपिंडी में होने वाले आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए पाक का दौरा करेगा। बांग्लादेश की टीम तीन अप्रैल को एकमात्र वन-डे और पांच से नौ अप्रैल के बीच दूसरे टेस्ट मैच में खेलने के लिए फिर से दौरा करेगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के साथ उसका यह समझौता हुआ। यह सीरीज भविष्य के दौरा कार्यक्रम का हिस्सा है। बीसीबी ने हाल में पाकिस्तान में दो टेस्ट मैच खेलने से इनकार कर दिया था लेकिन वह जनवरी में टी-20 सीरीज खेलने के लिए तैयार था।
विज्ञापन