फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC banned Bangladesh cricketer shakib al Hasan 2 years for failing to report corrupt approaches

शाकिब-अल-हसन पर बैन के बाद ये खिलाड़ी बनाए गए कप्तान, संभालेंगे भारत के खिलाफ टीम की कमान

Wed, 30 Oct 2019 09:30 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 30 Oct 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
ICC banned Bangladesh cricketer shakib al Hasan 2 years for failing to report corrupt approaches
शकिब अल हसन - फोटो : सोशल मीडिया

भारत दौरे से पहले ही बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान शाकिब अल हसन पर आईसीसी ने दो साल का बैन लगा दिया है, इसमें एक साल का प्रतिबंध निलंबित रहेगा। उन पर आईसीसी की आदर्श आचार संहिता की तीन धाराओं के उल्लंघन के आरोप हैं। नए घटनाक्रम से शाकिब अब तीन नवंबर से शुरू होने वाले भारत दौरे से भी बाहर हो गए।

विज्ञापन


शाकिब-अल-हसन पर प्रतिबंध लगने के तुरंत बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने महमूदुल्लाह को टी-20 और मोमिनुल हक को टेस्ट टीम का कप्तान घोषित कर दिया है. बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस एक महीने लंबे दौरे के लिए बुधवार को भारत पहुंचेगी। टीम को रविवार 3 नवंबर को दिल्ली में पहला टी-20 मैच खेलना है।
विज्ञापन


शाकिब बांग्लादेश के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से एक है और उनके नाम पर तीनों प्रारूपों में 11,000 से अधिक रन और 500 से अधिक विकेट दर्ज हैं। आईसीसी की कार्रवाई से भारत दौरे से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अनुभवी बल्लेबाज तमीम इकबाल पहले ही दौरे से हट चुके हैं। सैफुद्दीन चोटिल होने के कारण पहले ही भारत दौरे से हट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दरअसल बंगलादेशी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक शाकिब अल हसन से एक बुकी ने मैच फिक्सिंग के लिए संपर्क साधा था, लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी आईसीसी को नहीं दी। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार समकाल के अनुसार आईसीसी के निर्देश पर शाकिब को बीसीबी द्वारा अभ्यास से दूर रखा गया था। यही कारण है कि उन्होंने न तो अभ्यास में भाग लिया और ना ही गुलाबी गेंद से टेस्ट खेलने पर सोमवार को हुई बैठक में शामिल हुए।
 

दो साल पहले मिला था ऑफर

ICC banned Bangladesh cricketer shakib al Hasan 2 years for failing to report corrupt approaches
शाकिब अल हसन - फोटो : सोशल मीडिया

बांग्लादेशी अखबार समकाल की मानें तो शाकिब अल हसन को दो साल पहले फिक्सिंग का ऑफर मिला था। मैच से पहले एक बुकी ने शाकिब अल हसन से संपर्क साधा था। प्रोटोकॉल के मुताबिक शाकिब अल हसन को फिक्सिंग का ऑफर मिलते ही आईसीसी से संपर्क साधना होता है।

हालांकि शाकिब अल हसन ने ऐसा नहीं किया। अखबार की मानें तो इस बात की पुष्टि हो गई है कि शाकिब अल हसन ने ये बात छिपाई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शाकिब ने हाल में एसीएसयू के जांच अधिकारी के सामने भी इस घटना की बात कबूल की थी।
 

भारत दौरे पर नहीं आ पाएंगे

ICC banned Bangladesh cricketer shakib al Hasan 2 years for failing to report corrupt approaches
shakib al hasan

रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी को सट्टेबाजों के कॉल रिकॉर्ड को ट्रैक करने के बाद मैच फिक्सिंग के बारे में पता चला। तीन नंबर से बांग्लादेश को भारत के खिलाफ तीन टी-20 मैच की सीरीज खेलनी है, जिसके लिए बांग्लादेशी टीम की कमान शाकिब के हाथों में है, अब देखना होगा कि आईसीसी की इस कार्रवाई के बाद बीसीबी भारत दौरे के लिए किसे कप्तानी सौंपता है।

बांग्लादेश की टीम बुधवार को भारत के लिए रवाना होगी। शाकिब की अगुआई में हाल में खिलाड़ियों ने हड़ताल की थी। बीसीबी ने उन्हें आश्वस्त किया कि वेतन वृद्धि सहित उनकी मांगों को स्वीकार किया जाएगा जिसके बाद हड़ताल समाप्त हुई थी।

शाकिब ने स्वीकारी गलती

ICC banned Bangladesh cricketer shakib al Hasan 2 years for failing to report corrupt approaches
shakib al hasan

आईसीसी के इस फैसले के बाद शाकिब ने अपनी गलती स्वीकारते हुए कहा है कि जिस खेल को मैं बेहद पसंद करता हूं उससे प्रतिबंधित होने पर दुखी हूं, लेकिन फिक्सिंग मामले को नहीं बताने पर लगने वाले प्रतिबन्ध को मैं स्वीकारता हूं। आईसीसी की भ्रष्टाचार विरोधी इकाई भ्रष्टाचार की लड़ाई में खिलाड़ियों का साथ चाहता है लेकिन मैंने इस मामले में ऐसा नहीं किया।
 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed