फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC announced Most Valuable Team of Women's T20 World Cup, Richa Ghosh only Indian in team

Women's T20 WC: आईसीसी ने महिला टी20 विश्व कप के मोस्ट वैल्यूएबल टीम का किया एलान, सिर्फ एक भारतीय को मिली जगह

Mon, 27 Feb 2023 05:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 27 Feb 2023 05:51 PM IST
सार

मोस्ट वैल्यूएबल टीम में वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की चार खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली, एश्ले गार्डनर, डार्सी ब्राउन और मेगन शुट्ट शामिल हैं।

विज्ञापन
ICC announced Most Valuable Team of Women's T20 World Cup, Richa Ghosh only Indian in team
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की मोस्ट वैल्यूएबल टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला टी20 विश्व कप का समापन हो चुका है। केप टाउन में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 19 रन से हराकर खिताब जीता। ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने छठी बार खिताब अपने नाम किया। अब आईसीसी ने वर्ल्ड कप के बाद मोस्ट वैल्यूएबल टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी को जगह मिली है। 
विज्ञापन

सोमवार को भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष को आईसीसी की मोस्ट वैल्यूएबल टीम में शामिल किया गया है। 19 साल की ऋचा ने भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में काफी मदद की थी। ऋचा सिर्फ आयरलैंड और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ खास नहीं कर सकी थीं। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने नाबाद 31 रन, वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 44 रन, इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 47 रन की पारी खेली थी। उन्होंने टूर्नामेंट का अंत कुल 136 रन के साथ किया था।

Richa Ghosh blueprints India's Australian Assault
विज्ञापन
विज्ञापन

मोस्ट वैल्यूएबल टीम में वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की चार खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली, एश्ले गार्डनर, डार्सी ब्राउन और मेगन शुट्ट शामिल हैं। हीली ने टूर्नामेंट में 47.25 की औसत से 189 रन बनाए, साथ ही चार खिलाड़ियों को आउट करने में भी उनका योगदान रहा। ऑलराउंडर गार्डनर ने 36.66 की औसत से 110 रन बनाए, साथ ही 10 विकेट भी झटके। डार्सी ब्राउन ने सात विकेट और शुट्ट ने 10 विकेट झटके थे।
विज्ञापन

टीम को विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा चुना गया है, जिसमें कमेंटेटर और वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी इयान बिशप और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर मेलानी जोन्स शामिल हैं। फाइनल मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 156 रन बनाए। बेथ मूनी ने 53 गेंदों में 74 रन की नाबाद पारी खेली।  जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 137 रन बना सकी। एल वोल्वार्ड्ट ने 48 गेंदों में 61 रन बनाए। 

महिला टी20 विश्व कप की मोस्ट वैल्यूएबल टीम: ताजमिन ब्रिट्स (दक्षिण अफ्रीका), एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया), एल वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका), नेट स्कीवर-ब्रंट (कप्तान) (इंग्लैंड), एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया), ऋचा घोष (भारत), सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड), करिश्मा रामहरैक (वेस्ट इंडीज), शबनीम इस्माइल (दक्षिण अफ्रीका), डार्सी ब्राउन (ऑस्ट्रेलिया), मेगन शुट्ट (ऑस्ट्रेलिया), ओरला प्रेंडरगैस्ट (आयरलैंड)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed