{"_id":"edee0156-913d-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"i-would-not-come-out-of-retirement-says-mike-hussey","type":"story","status":"publish","title_hn":"'प्रेशर कुकर माहौल में ऑस्ट्रेलिया टीम में नहीं लौटना'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'प्रेशर कुकर माहौल में ऑस्ट्रेलिया टीम में नहीं लौटना'
मेलबर्न/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 20 Mar 2013 02:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइक हसी ने कोच मिकी ऑर्थर के आग्रह को ठुकराते हुए कहा कि वे दोबारा से टेस्ट क्रिकेट में नहीं लौटेंगे। हसी ने इसी साल जनवरी में क्रिकेट से संन्यास लिया था।
विज्ञापन
माइक हसी ने सिडनी मार्निंग हेराल्ड से कहा, ‘मैं उनके इस बयान से गदगद हूं लेकिन मैं जिंदगी में आगे बढ़ चुका हूं और उस प्रेशर कुकर माहौल में लौटना नहीं चाहता, खासकर एशेज से पहले।’
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम को मजबूती देने से जुड़े सवाल पर ऑर्थर ने कहा था कि वे माइक हसी के दोबारा क्रिकेट में लौटने पर उनका स्वागत करेंगे।
ऑस्ट्रेलिया के लिए 51.52 की औसत से 79 टेस्ट में 6235 रन बनाने वाले हसी ने इसी साल जनवरी में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने कहा कि ऑर्थर के बयान से वह गदगद हैं।
विज्ञापन
हसी ने स्वीकार किया कि भारत दौरे पर 0-3 से पिछड़ी ऑस्ट्रेलियाई टीम संकट के दौर से गुजर रही है लेकिन वह वापसी का इरादा नहीं रखते।
'मैं अपनी शर्तों पर जीवन जी रहा हूं'
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कहा, ‘सभी खिलाड़ियों के लिए यह तनावपूर्ण समय होगा। मैं हालांकि घर पर परिवार के साथ सामान्य जीवन बिताकर बहुत खुश हूं।’
हसी ने कहा, ‘मुझे यह बहुत अच्छा लग रहा है कि मैं रोज होटल के कमरे या किसी हवाई अड्डे पर जाने की बजाय घर लौटता हूं। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने का मौका मिला है।’
उल्लेखनीय है कि भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को चार मैचों की सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों करारी शिकस्त मिली है।
भारत के खिलाफ सीरीज का आखिरी टेस्ट खेलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड के खिलाफ एशेज टूर्नामेंट खेलेगी। टीम को मजबूती प्रदान करने के लिए कोच मिकी ऑर्थर ने माइक हसी से दोबारा क्रिकेट में लौटने का आग्रह किया था।