फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   I will come out faster and stronger, tweets Prithvi Shaw after doping

डोपिंग प्रतिबंध पर बोले पृथ्वी शॉ, कहा इस खबर ने मुझे झकझोर दिया है

Wed, 31 Jul 2019 08:40 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 31 Jul 2019 08:40 AM IST
विज्ञापन
I will come out faster and stronger, tweets Prithvi Shaw after doping
पृथ्वी शॉ

भारत के प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने डोपिंग परीक्षण में नाकाम रहने के बाद मंगलवार को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के सभी प्रारूपों से आठ महीने के लिए प्रतिबंधित किए जाने की सजा स्वीकार करते हुए कहा कि इस खबर ने उन्हें झकझोर दिया है, लेकिन वह और मजबूत होकर वापसी करेंगे।

विज्ञापन


बीसीसीआई ने डोप परीक्षण में नाकाम होने के बाद 19 साल के इस क्रिकेटर को 15 नवंबर 2019 तक खेल के सभी प्रारूपों से निलंबित कर दिया है। शॉ ने ट्वीट किया कि, ‘मैं पूरी ईमानदारी के साथ इस फैसले को स्वीकार करता हूं। मैं अभी पिछले टूर्नामेंट में लगी चोट से उबर रहा है और इस खबर ने मुझे झकझोर दिया है।’
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई ने विज्ञप्ति में कहा कि ‘शॉ ने अनजाने में प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया। यह पदार्थ आमतौर पर खांसी की दवा में पाया जाता है।' शॉ का प्रतिबंध पूर्व से प्रभावी माना गया है जो कि जो 16 मार्च 2019 से शुरू होकर 15 नवंबर 2019 तक चलेगा।
 

मैं इससे अधिक मजबूत बनूंगा

भारत के लिए दो टेस्ट मैच खेलने वाले शॉ ने कहा कि ‘ मुझे इसे सबक के तौर पर लेना होगा और उम्मीद है कि यह हमारी खेल बिरादरी में दूसरों को प्रेरित करेगा। हम खिलाड़ियों को बीमार होने पर किसी भी दवा को लेने में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है, भले ही दवा काउंटर पर उपलब्ध हो और हमें हमेशा इसकी जरूरत हो तो भी प्रोटोकॉल का पालन करें।’

युवा सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘क्रिकेट मेरी जिंदगी है और भारत और मुंबई के लिए खेलने से बड़ा कोई सम्मान नहीं है और मैं इससे अधिक मजबूत बनूंगा।’ शॉ ने बीसीसीआई के डोपिंग रोधी परीक्षण कार्यक्रम के तहत 22 फरवरी 2019 को इंदौर में सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के दौरान मूत्र का नमूना उपलब्ध कराया था। परीक्षण के बाद उनके नमूने में ‘टरबुटैलाइन’ पाया गया।

बीसीसीआई विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘टरबुटैलाइन वाडा की प्रतिबंधित पदार्थों की सूची में है और इसे प्रतियोगिता के दौरान या इससे इतर नहीं लिया जा सकता है।' उन्होंने कहा कि, ‘ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेरे पैर में चोट लगी थी और मैं प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी को लेकर बेकरार था। मैदान में उतरने की जल्दबाजी में मैंने काउंटर से कफ सिरप पर एक बुनियादी दवा खरीदने में सावधानी बरतने के प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed