फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   I back myself to finish games for India says Hardik pandya 

हार्दिक पांड्या ने कहा, इस भूमिका के लिए तैयार हूं! 

Wed, 05 Jul 2017 08:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 05 Jul 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
I back myself to finish games for India says Hardik pandya 
हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI
वेस्टइंडीज के खिलाफ  सीरीज के पांचवें वनडे में बेखौफ क्रिकेट खेलने का वादा करते हुए हार्दिक पांड्या ने कहा कि पिछले मैच में विफल रहने के बावजूद उन्हें यकीन है कि वह भारत के लिए फिनिशर की भूमिका निभाएंगे। चौथे वनडे में भारत को जब 31 गेंद में 29 रन की दरकार थी, तब पांड्या (21 गेंद में 20 रन) पवेलियन लौट गए थे।
विज्ञापन


 एमएस धोनी के साथ साझेदारी के बारे में पूछने पर पांड्या ने कहा कि उन्हें विश्वास था कि वे 190 रन के लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। पांड्या ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो धोनी के साथ बातचीत काफी सामान्य थी। हम दोनों के पास जो क्षमता है उससे हम पारी को आगे बढ़ाना चाहते थे और फिर लक्ष्य हासिल करते। अधिकांश समय हम 29 गेंद में 31 रन बना लेते लेकिन हम मैच खत्म नहीं कर पाए। 
विज्ञापन


मैं टीम के लिए मैच खत्म करने के लिए खुद का समर्थन करता हूं और ये सभी चीजें सीखने का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, ‘अंतिम मैच में हम बिना किसी डर के खेलेंगे। पिछला मैच उन मैचों में से था जब चीजें आपके पक्ष में नहीं होती।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed