{"_id":"1bf9e7a0-5830-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"i-am-still-fit-to-play-test-cricket-says-laxman","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट खेलने के लिए फिट हूं: लक्ष्मण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टेस्ट खेलने के लिए फिट हूं: लक्ष्मण
नई दिल्ली/खेल डेस्क
Updated Mon, 07 Jan 2013 01:01 AM IST
विज्ञापन
वीवीएस लक्ष्मण को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहे हुए पांच महीने बीत गए लेकिन यह दिग्गज बल्लेबाज संन्यास छोड़ टेस्ट में वापसी को तैयार है। उनका कहना है कि वह अब भी टेस्ट प्रारूप में खेलने के लिए फिट हैं। लक्ष्मण से जब उनकी प्राथमिकता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘शायद सफेद कपड़ों में खेलना पसंद करूंगा।’
विज्ञापन
लगातार निराश कर रहे भारतीय बल्लेबाजों को लक्ष्मण ने नसीहत दी ‘यह सिर्फ अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने का मामला है। जब भी कोई बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलता है और अन्य बल्लेबाज उसके साथ खेलते हैं तो आप गेंदबाजों के लड़ने के लिए अच्छा स्कोर बना लेते हो।’
विज्ञापन
आंकड़े भले ही लक्ष्मण के पक्ष में नहीं हों लेकिन उन्होंने कहा कि 2011 में विश्व कप जीत के बाद भारतीय टीम ने सीमित ओवरों के मैचों में उतना खराब प्रदर्शन नहीं किया।
विज्ञापन