{"_id":"5b1a8c514f1c1bf56e8b6f7f","slug":"how-life-changes-of-star-cricketers-wives-after-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर्स से शादी होते ही निखर गई इनकी जिंदगी, खुद देखिए कितना आया बदलाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेटर्स से शादी होते ही निखर गई इनकी जिंदगी, खुद देखिए कितना आया बदलाव
Sat, 09 Jun 2018 04:42 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 09 Jun 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत के साथ ही आईपीएल 2018 का अंत हुआ। बेहतरीन खेल और रोमांच की हदों को पार करने वाले मुकाबले के अलावा यह आईपीएल एक और वजह से खास रहा। कारण था खिलाड़ियों का परिवार। धोनी, वॉटसन, रोहित शर्मा, धवन या फिर भुवी सभी की पत्नियां मैदान पर अपने हमसफर का हौसला बढ़ाते नजर आईं। इस आर्टिकल में जानिए खिलाड़ियों से शादी कर क्रिकेटर्स वाइफ की जिंदगी में बदलाव आया।
2 of 4
2010 में बचपन की दोस्ती साक्षी रावत से शादी कर धोनी सिंगल से मिंगल हो गए। क्यूट बेबी जीवा के साथ लगभग हर मैच में साक्षी को धोनी का उत्साह बढ़ाते देखा गया। साक्षी एक सामान्य परिवार से संबंध रखती थी, लेकिन माही से शादी करते ही उनकी लाइफस्टाइल में गजब का बदलाव आया। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी की वाइफ होने के बावजूद साक्षी में जरा सा भी घमंड नहीं आया।
3 of 4
रोहित शर्मा भले ही इस बार आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन न कर पाए हो, लेकिन उनकी पत्नी ऋतिका ने मैदान पर उनका भरपूर साथ दिया। मुंबई इंडियंस के सभी मुकबलों के दौरान वह रोहित का मनोबल बढ़ाती नजर आईं। लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद रोहित-ऋतिका 2015 में हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। 'हिटमैन' की स्पोर्ट्स मैनेजर रहीं ऋतिका वैसे तो शुरू से ही स्वतंत्र ख्याल की थीं, लेकिन रोहित से जुड़ते ही उनमें गजब का निखार आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मैदान पर अपने मस्तमौला अंदाज के लिए मशहूर शिखर धवन की कहानी हर प्रेमी को प्रेरित करती है। दुनिया की परवाह किए बगैर टीम इंडिया के इस 'गब्बर' ने तलाकशुदा दो बच्चों की मां आयशा मुखर्जी से शादी की। धवन से मिलने से पहले आयशा की जिंदगी बेहद उतार-चढ़ाव भरी थी। मगर टीम इंडिया के इस ओपनर का साथ पाते ही आयशा एक खुशहाल जिंदगी जी रहीं हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज और वीडियोज खुद इसकी गवाही देते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।