{"_id":"5bee8ba1bdec22693d122192","slug":"hong-kong-open-2018-kidambi-srikanth-crashes-out-in-quarters","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांगकांग ओपन 2018: श्रीकांत और समीर की हार के साथ भारतीय चुनौती खत्म ","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
हांगकांग ओपन 2018: श्रीकांत और समीर की हार के साथ भारतीय चुनौती खत्म
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Nov 2018 02:49 PM IST
विज्ञापन
Hongkong Open
किदांबी श्रीकांत और समीर वर्मा की क्वार्टर फाइनल में हार के साथ ही हांगकांग ओपन वर्ल्ड टूर सुपर 500 बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती खत्म हो गई। चौथी वरीय श्रीकांत को जापान के केंता निशिमोतो के हाथों 17-21,13-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
श्रीकांत की यह आठवीं वरीय केंता के खिलाफ चार मुकाबलों में पहली हार है। इससे पहले तीनों मुकाबलों में श्रीकांत ने बाजी मारी थी। स्विस ओपन चैंपियन समीर को स्थानीय खिलाड़ी ली यू से एक घंटे 13 मिनट तक चले मुकाबले में 15-21, 21-19, 11-21 से हार झेलनी पड़ी। ली ने पहली बार किसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन